फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   missing child's chances of reaching pakistan

लापता बच्ची के पाकिस्तान पहुंचने की आशंका

Mon, 01 Apr 2013 11:50 AM IST
खाजूवाला(बीकानेर)/इंटरनेट डेस्क
खाजूवाला(बीकानेर)/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Apr 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
missing child's chances of reaching pakistan

भारत-पाक सीमा पर गाय चराने गई एक छह साल की बालिका गुम हो गई है। बालिका के सीमा पार कर पाकिस्तान जाने की आशंका जताई जा रही है। बीएसएफ को बालिका के सीमा पार कर पाकिस्तान की तरफ जाते हुए पैरों के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस और प्रशासन बच्ची की खोज में लगा हुआ हैं। साथ ही बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मिटिंग कर उन्हें इस घटना की जानकारी भी दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चक 43 केवाईडी निवासी सुखराम की छह साल की बेटी शुक्रवार शाम अपने भाइयों के साथ गाय चराते हुए तारबंदी के पास पहुंच गई थी। रात को उसके घर न पहुंचने पर पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका के न मिलने पर पिता बीएसएफ की चौकी पहुंचे और जवानों से मदद मांगी। काफी रात हो जाने पर भी जवानों ने तारबंदी तक खोजबीन की। इस दौरान बीएसएफ को सीमा पार जाते हुए बालिका के पैर के निशान नजर आए। तब से बालिका की तलाश की जा रही है।

इस घटना के बाद रविवार को बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मिटिंग की और बालिका के सीमा पार करने की की सूचना दी और उसकी खोज करने के लिए कहा। सोमवार को इस संबंध में सुबह आठ बजे फिर मिटिंग होगी।


पुलिस एवं बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार सुखराम का खेत भारत-पाक सीमा के नजदीक है। शाम को उसने बालिका व बच्चों को तारबंदी के पास पशु चराते देखा भी था। बालिका छोटी है और ऐसे में वह तारबंदी में से आसानी से निकल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed