फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreants shot the young man who came to Dholpur Dhurwas Balaji temple

Dholpur: धुरवास बालाजी मंदिर में आए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, चुनावी रंजिश में लादेन के इशारे पर हुआ हमला

Tue, 23 May 2023 02:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 May 2023 02:58 PM IST
सार

चुनावी रंजिश में कुख्यात डकैत ओमवीर उर्फ लादेन के इशारे पर बालाजी मंदिर में दर्शन करने गए युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। सिर में गोली लगने से हालत गंभीर।

विज्ञापन
Miscreants shot the young man who came to Dholpur Dhurwas Balaji temple
घटना में घायल युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर के कंचनपुर थाना इलाके के गांव धुरवास बालाजी मंदिर पर मंगलवार को दर्शन करने गए युवक को करीब आठ बदमाशों ने लामबंद होकर फायरिंग कर दी। युवक के सिर में गोली लगने से गंभीर घायल हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उधर, हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घटना को लेकर कंचनपुर थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया थाना इलाके के गांव लालोनी निवासी युवक केशव गुर्जर पुत्र मोहन सिंह गुर्जर अपने दोस्तों के साथ फोर व्हीलर गाड़ी में सवार होकर नजदीकी गांव धुरवास बालाजी मंदिर पर दर्शन करने गया था। फोर व्हीलर गाड़ी को पार्किंग स्थल पर खड़ा कर युवक जैसे ही मंदिर में घुसने लगा तो पीछे से घात लगाकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। केशव के सिर में गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन


फायरिंग से लोगों में हड़कंप मच गया। बदमाश फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों द्वारा फोर व्हीलर गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग एवं श्रद्धालुओं ने घटना की सूचना कंचनपुर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हमलावर मौके से फरार हो चुके हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। घायल युवक का मेडिकल कराया जाएगा। उन्होंने बताया बदमाशों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है मामला
सूत्रों से मिली जानकारी में घायल केशव गुर्जर और हमलावरों में चुनावी रंजिश चली आ रही है। ज्ञात हुआ है कि हमला कुख्यात डकैत ओमवीर उर्फ लादेन के इशारे पर हुआ है। ओमवीर उर्फ लादेन जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल रहा है। हाल ही में जेल से जमानत पर छूट कर आया था। सूत्रों से मिली जानकारी ओमबीर उर्फ लादेन के इशारे पर ही हमलावरों द्वारा हमला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed