{"_id":"63d49d735b787f3ab462145b","slug":"miscreants-pulled-atm-from-car-in-ajmer-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: आठ मिनट में आठ लाख ले गए बदमाश, जंजीर से बांधकर गाड़ी से खींच ले गए एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: आठ मिनट में आठ लाख ले गए बदमाश, जंजीर से बांधकर गाड़ी से खींच ले गए एटीएम
Sat, 28 Jan 2023 09:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 28 Jan 2023 09:29 AM IST
सार
समीपवर्ती ग्राम सुरसुरा में रात नकाबपोश लुटेरे बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास लगे एटीएम को जंजीर से बांधकर गाड़ी से खींच ले गए। शातिर बदमाशों ने महज आठ मिनट में घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
एटीएम लूट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बार फिर बड़ी आसानी एटीम लूट की वारदात को अंजाम दे गए शातिर बदमाश। एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज में शातिर बदमाश महज आठ मिनट में एटीएम उखाड़ ले गए। नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम को चेन से बांधा और गाड़ी से खींचकर उखाड़ लिया और फरार हो गए। घटना रूपनगढ़ के समीपवर्ती ग्राम सुरसुरा में लगे बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम बूथ की है। जानकारी के अनुसार एटीएम में आठ लाख 66 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थानाप्रभारी अयूब खान मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और तत्काल अजमेर, जयपुर व नागौर जिलों में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
एटीएम लूट की पूरी घटना वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद है। रात एक बजकर 22 मिनट पर शातिरों ने घटना को अंजाम दिया। मुंह पर मफलर व स्कार्फ बांधे लुटेरों ने एटीएम बूथ में प्रवेश किया तथा लोहे की छड़ों और मोटी जंजीर का इस्तेमाल कर वाहन की सहायता से एटीएम को खींचकर उखाड़ लिया। उसके बाद एटीएम को अपने साथ लाए वाहन में लेकर भाग गए।
विज्ञापन