{"_id":"63e3ae0a7c5139c4d602c060","slug":"miscreants-looted-four-lakhs-pnb-bank-in-dhaulpur-three-injured-in-police-encounter-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में बदमाशों ने PNB बैंक में घुसकर लूटे चार लाख, पुलिस से मुठभेड़ में तीन को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में बदमाशों ने PNB बैंक में घुसकर लूटे चार लाख, पुलिस से मुठभेड़ में तीन को लगी गोली
Wed, 08 Feb 2023 07:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:43 PM IST
सार
पुलिस ने गोली लगने से घायल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि उनकी हालत में सुधार होने के बाद तीनों बदमाशों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले में बदमाशों ने फायरिंग कर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 4 लाख रुपये लूट लिए। लूट कर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन बदमाशों को गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। फरार हुए तीन अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिहौली थाना क्षेत्र के मरैना कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को लंच के बाद 6 बदमाश घुस आए। बदमाशों ने बैंक के अंदर आते ही हवाई फायर किया और मैनेजर पर कट्टा तान दिया। इसके बाद 4 लाख रुपये लूटकर उत्तर प्रदेश की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी पुलिस को लगी तोमनियां सीओ दीपक खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में 3 बदमाशों को गोली लग गई। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की निगरानी में ट्रॉमा वार्ड में बदमाशों का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हालत में सुधार होने के बाद तीनों बदमाशों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन