फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreants kidnapped Mahant of Balera Math Shri Paras Bharti Jalore

Rajasthan: बालेरा मठ के महंत का अपहरण, बदमाशों ने गाड़ी रोककर किया अगवा, धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे थे

Fri, 01 Jul 2022 01:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 01 Jul 2022 01:25 PM IST
सार

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपहरण की सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन बदमाशों को पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Miscreants kidnapped Mahant of Balera Math Shri Paras Bharti Jalore
बालेरा मठ के महंत श्री पारस भारती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जालोर जिले के सायला गांव से बालेरा मठ के महंत श्री पारस भारती जी का अपहरण कर लिया गया। वारदात को गुरुवार देर रात अंजाम दिया गया है। महंत किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने महंत की कार में तोड़फोड़ भी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।   

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जालोर के सायला में वालेरा गांव में दूधेश्वर महादेव का बड़ा धाम हैं। इससे हजारों श्रद्धालु जुडे़ हुए हैं। धाम के महंत श्री पारस भारती जी गुरुवार देर रात किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी बोलेरो गाड़ी को बदमाशों ने रोक लिया और तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद हथियारों की दम पर बदमाश उन्हें अगवा कर ले गए। 
विज्ञापन


अपहरण की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी, लेकिन बदमाश और महंत का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। उधर, महंत भारती जी के अपहरण से पूरे इलाके में रोष का माहौल है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed