फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreants fired on police in Barmer caught a smuggler in retaliation

RAJ News: बाड़मेर में बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर पकड़ाया

Sun, 30 Apr 2023 03:17 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 30 Apr 2023 03:17 PM IST
सार

बाड़मेर पुलिस पर फायरिंग की इस घटना के बाद कुछ दूरी पर पुलिस ने दोबारा बदमाशों को घेरकर जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की दूसरी बार जवाबी कार्रवाई में बदमाशों की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और एक टायर भी फट गया। पुलिस ने एक बदमाश तस्कर को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Miscreants fired on police in Barmer caught a smuggler in retaliation
मौके पर खड़ा पुलिस का काफिला। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाड़मेर पुलिस लगातार कुख्यात बदमाशों और अपराधियों के धरपकड़ के लिए एक्शन मोड में दिख रही है। शनिवार को कुख्यात बदमाश कोसलाराम के बालोतरा इलाके के खेड़गांव से गुजरने की सूचना मिली थी। बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, पुलिस जब तक संभलती उससे पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


बाड़मेर पुलिस पर फायरिंग की इस घटना के बाद कुछ दूरी पर पुलिस ने दोबारा बदमाशों को घेरकर जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की दूसरी बार जवाबी कार्रवाई में बदमाशों की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और एक टायर भी फट गया। पुलिस ने एक बदमाश तस्कर को पकड़ लिया। वहीं, दो साथी बदमाश पैदल ही लूनी नदी की झाड़ियों में भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जिलेभर में करवाई नाकाबंदी
बाड़मेर पुलिस पैदल-पैदल बदमाशों का पीछा कर रही हैं। घटना के बाद पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवाई है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। पुलिस टीम पर फायरिंग करने की सूचना मिलने के बाद बालोतरा डीएसपी नीरज शर्मा, पचपदरा डीएसपी मदन लाल मीणा सहित पचपदरा बालोतरा व जसोल पुलिस थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया है। वहीं विभिन्न रास्तों पर नाकेबंदी कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed