फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Miscreants fired at Rudaval toll booth in Bharatpur

Bharatpur: रूदावल में टोल बूथ पर बदमाशों ने की 25 राउंड फायरिंग, तीन टोलकर्मी घायल, एक गंभीर

Sun, 22 Jan 2023 03:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 22 Jan 2023 03:34 PM IST
सार

ब्रह्मवाद टोल पर टैक्स को लेकर हुए विवाद में स्कॉर्पियो चालक और टोल कर्मियों के बीच बीती रात झगड़ा हो गया। हादसे के कुछ देर बाद स्कॉर्पियो चालक अपने साथियों के साथ वापस आया और टोलकर्मियों पर फायर कर दिए।

विज्ञापन
Miscreants fired at Rudaval toll booth in Bharatpur
हमले में घायल टोलकर्मी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के रूदावल थाना इलाके के ब्रह्मवाद टोल पर बीती रात कुछ बदमाशों ने बंदूक और लाठियों से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक करीब 25 राउंड फायरिंग की गई। टोल कर्मियों के सिर भी फोड़ दिए। साथ ही लाठियों से जमकर धुनाई की गई। इस घटना में तीन टोलकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत सीरियस बताई जा रही है। जिसे आरबीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

विज्ञापन


टोल टैक्स विवाद में स्कॉर्पियो ड्राइवर से झगड़े के बाद हुआ हमला
रूदावल थाना के एसएचओ महावीर प्रसाद ने जानकारी दी कि शनिवार शाम करीब सात बजकर तीन मिनट पर बैसोरा इलाके में एक सफेद स्कॉर्पियो टोल से निकलने लगी, तो स्कॉर्पियो ड्राइवर की टोलकर्मियों से टोल शुल्क देने के मुद्दे पर जोरदार कहासुनी हो गई। टोल कर्मियों ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर को जबरन गाड़ी से बाहर निकालकर मारपीट कर दी। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर वहां से चला गया। इस घटना के एक घंटे बाद टोल स्टाफ की शिफ्ट बदल गई। आठ बजे बाद नाइट शिफ्ट का स्टाफ काम पर आ गया। जिन्हें स्कॉर्पियो चालक से झगड़े की जानकारी भी नहीं थी।
विज्ञापन


हथियारों से लेस बदमाशों के हमले में तीन टोलकर्मी घायल
रात करीब 10.30 बजे के बीच हथियारों से लेस होकर आए बदमाशों ने टोल पर धावा बोल दिया। दनादन टोल पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से टोलकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने तीन टोलकर्मियों को बुरी तरह पीटा। उनके सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ लाठियां मारीं। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस वारदात में महमदपुरा निवासी 40 साल का रमन कुमार और 28 साल का सिंघाड़ा गांव का निवासी राकेश बुरी तरह घायल हैं। दोनों को भरतपुर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉर्पियो ड्राइवर और बदमाशों की सरगर्मी से तलाश
टोलकर्मियों ने देर रात रूदावल पुलिस को वारदात की सूचना दी। तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो के नंबर और बदमाशों के हुलिए के आधार पर जानकारी जुटाई। स्कॉर्पियो ड्राइवर का भी पता लगाकर उसके घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस स्कॉर्पियो ड्राइवर और बदमाशों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed