{"_id":"63ccde31913d06561f2bd0f4","slug":"misbehavior-with-the-woman-from-the-residence-of-minister-mamta-bhupesh-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: मंत्री ममता भूपेश के आवास से फरियादी महिला को धक्के देकर निकाला, गहलोत सरकार पर हमलावर हुए भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: मंत्री ममता भूपेश के आवास से फरियादी महिला को धक्के देकर निकाला, गहलोत सरकार पर हमलावर हुए भाजपा नेता
Sun, 22 Jan 2023 02:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 22 Jan 2023 02:21 PM IST
सार
राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के आवास पर फरियादी महिला से बदतमीजी का वीडियो सामने आने के बाद गहलोत सरकार पर हमलावर हुए भाजपा के नेता। घटना की जमकर हुई निंदा।
विज्ञापन
फरियादी महिला से बदतमीजी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के आवास पर जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आई एक महिला को धक्के देकर बाहर करने का एक वीडियो सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा ने शनिवार को कहा कि यह कांग्रेस सरकार और उसके मंत्रियों के कामकाज को दिखाता है।
विज्ञापन
जवाब देने से बचता रहा मंत्री का पीए
वायरल वीडियो में महिला कुछ कहती दिख रही है। इसके बाद एक पुरुष स्टाफ सदस्य उसे धक्के देकर आवास से बाहर निकालता दिख रहा है। जो वीडियो वायरल हुआ है वो मंत्री के आवास का ही है। वहां मौजूद मंत्री के पीए दिलीप कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो महिला आई थी वो दिमागी रूप से ठीक नहीं थी और मंत्री के सुरक्षाकर्मियों से पैसे की मांग कर रही थी। मंत्री के पीए दिलीप कुमार से जब पूछा गया कि महिला के लिए किसी महिला पुलिस कर्मी को नहीं बुलाया गया तो दिलीप कुमार ने मंत्री से बात करवाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इस घटना के बाद मंत्री से कई बार फोन कर बात करने का प्रयास किया गया परंतु मंत्री ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
महिला आयोग ने कार्रवाई से पल्ला झाड़ा
मामले पर जब महिला आयोग की अध्यक्ष रेहान रियाज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर यह हुआ है तो गलत है। किसी भी तरीके से महिला को समझने का प्रयास किया जाना चाहिए था, धक्का-मुक्की उचित नहीं है। रेहाना रियाज ने इस कृत्य की निंदा की, परंतु किसी करवाई की बात से अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
बच्ची के सामने महिला को दिए धक्के
भाजपा ने ट्वीट किया कि "अहंकारी" कांग्रेस का आखिरी दिन अब दूर नहीं है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मंत्री ममता भूपेश के पास फरियाद लेकर आई एक महिला को उसकी बेटी के सामने धक्का देकर निकाला गया। ये बहुत ही शर्मनाक है। वहीं, जोधपुर से सांसद ने लिखा कि इस सरकार को लगता है कि महिलाएं "आवाज उठाती हैं तो अपनी हदें पार कर जाती हैं। केंद्रीय मंत्री ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये लोग गरीब की बेटियों को दोयम दर्जे का नागरिक मानते हैं। यही कारण है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ बर्बरता की कोई सीमा नहीं है।