फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor kidnapped, gang-raped and sold thrice

अपहरण, गैंगरेप और फिर तीन बार बेचा

Thu, 19 Jun 2014 04:33 PM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
Minor kidnapped, gang-raped and sold thrice

राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली दास्तान सामने आई है जहां एक लड़की का अपहरण किया गया, उसके साथ गैंगरेप किया गया और उसे एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार बेचा गया।

विज्ञापन


ये मामला उस वक्त सामने आया जब सोमवार को लड़की पाली से भागने में कामयाब रही। लड़की अपने घर उदयपुर आने की बजाय जोधपुर पहुंची जहां उसे रोता देख लोगों ने पुलिस स्टेशन पहुंचाया।
विज्ञापन


जोधपुर पुलिस उसे डूंगरपुर स्थित उसके घर लेकर गई और उसके बयान के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ऐसे किया था अगवा

Minor kidnapped, gang-raped and sold thrice

अंग्रेजी अखबार TOI की खबर के मुताबिक करीब आठ महीने पहले लड़की को तीन महिलाओं और तीन पुरूषों के एक गैंग ने अगवा कर लिया था। काफी वक्त तक उसे बंधक बनाकर रखा गया।

इस दौरान लड़की के साथ कई बार रेप किया गया। अपहरणकर्ता उसे गोधरा, अहमदाबाद और नारनौल आदि जगहों पर घुमाते रहे।

इसके बाद लड़की को आयशा नाम की महिला के यहां रखा गया जिसने उसे लालिया पटेल नाम के शख्स को बेच दिया। लालिया उस पर बीवी की तरह रहने का दवाब डालता था।

भाग निकलने में रही कामयाब

Minor kidnapped, gang-raped and sold thrice

बाद में आयशा उसे लालिया के घर से वापस ले आई और उसे एक अन्य शख्स को बेच दिया जिसने करीब एक पखवाड़े तक लड़की के साथ बलात्कार किया।

इसके बाद आयशा उसे पाली ले आई जहां भीमराज नाम के शख्स के साथ उसकी शादी करा दी गई। भीमराज ने तो शादी को रजिस्टर्ड भी करा लिया था। पिछले पांच महीने से लड़की की जिंदगी बेहद खराब गुजर रही थी।

लड़की रविवार को मौका पाकर भाग निकली और उदयपुर के लिए बस में बैठी। लेकिन वह गलत बस में बैठ गई जो जोधपुर जा रही थी। जब उसने अपने आप को गलत शहर में पाया तो वह रोने लगी।

विज्ञापन

दो लोग गिरफ्तार

Minor kidnapped, gang-raped and sold thrice

कुछ लोग उसे शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन लेकर गए जहां उसके बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। एक महिला कांस्टेबल और एक पुरूष कांस्टेबल के साथ उसे उसके घर भेजा गया।

उसके माता पिता उसकी कहानी सुन कर डर गए। पुलिस ने कहा कि," दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed