{"_id":"6308b65a52df065f046eb486","slug":"minor-girl-raped-in-banswara-eight-months-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नाबलिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा युवक, अब आठ महीने की गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नाबलिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा युवक, अब आठ महीने की गर्भवती
Fri, 26 Aug 2022 09:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:22 PM IST
सार
मामले में खास बात यह है कि जिस दौरान शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए उस समय वह नाबालिग थी, लेकिन कुछ समय बाद वह बालिग हो गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत ही केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ 2021 से दुष्कर्म कर रहा था। अब वह आठ महीने की गर्भवती है। उसके गर्भवती होने की जानकारी लगते ही आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिसंबर 2021 में पीड़िता उदयपुर रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान से पढ़ाई कर रही थी। वह पास के एक कस्बे में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सागवाड़ा के रहने वाले जयेश नाम के युवक से हुई थी। इसके बाद से शादी करने का झांसा देकर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी लगते ही आरोपी युवक फरार हो गया और उसने पीड़िता से बात करना भी बंद कर दिया। अब पीड़िता आठ महीने की गर्भवती है, उसने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मामले में खास बात यह है कि जिस दौरान शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए उस समय वह नाबालिग थी, लेकिन कुछ समय बाद वह बालिग हो गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपी को भी तलाश कर रही है।