{"_id":"632767514826e17fde749c54","slug":"minor-committed-suicide-by-jumping-into-canal-with-lover-hanumangarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: प्रेमी के साथ नााबलिग ने नहर में कूदकर दी जान, आठ किमी दूर मिला लड़की का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: प्रेमी के साथ नााबलिग ने नहर में कूदकर दी जान, आठ किमी दूर मिला लड़की का शव
Mon, 19 Sep 2022 01:46 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:46 AM IST
सार
Rajasthan News:लोगों ने दोनों को छलांग लगाते देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पल्लू थाना पुलिस मौके पर पहुंची, गोताखोरों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाल लिया। काफी देर तलाश के बाद लड़की का शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना इलाके में प्रेमी युगल ने कुम्भाराम आर्य लिफ्ट कैनाल में कूद कर जान दे दी। प्रेमी 19 और उसकी प्रमिका 16 साल की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखारों और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाल लिए। हलांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि प्रेमी युगल ने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला पल्लू थाना इलाके के झेदासार गांव का है। यहां रहने वाले युवक और नाबालिग लड़की ने रविवार को कुंम्भाराम आर्य लिफ्ट कैनाल में छलांग लगा दी। दोनों को छलांग लगाते लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पल्लू थाना पुलिस मौके पर पहुंची, गोताखोरों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाल लिया। काफी देर तलाश के बाद लड़की का शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान विक्रम (19) और लड़की की पहचान प्रियंका (15) के रूप में हुई है। युवक का शव जल्द ही बरामद कर लिया गया था, नाबालिग का शव घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर मिला। पुलिस का कहना है मामला प्रेम प्रसंग का ही लग रहा है। हालांकि, अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इधर, मृतक युवक के चाचा ने पुलिस को बताया कि विक्रम काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी कारण उसने नहर में कूदकर जान दे दी।