फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor commits suicide after gangrape alwar police arrests one accused

Rajasthan: गैंगरेप के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Tue, 21 Mar 2023 07:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 21 Mar 2023 07:55 PM IST
सार

अलवर में नाबालिग से गैंगरेप करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने गैंगरेप के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
Minor commits suicide after gangrape alwar police arrests one accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले में एक नाबालिग ने गैंगरेप के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी नाबलिग को रात को घर के बाहर से अगवार कर ले गए थे। थाना नौगांवा पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी साबिर मेव पुत्र महमूद (22) निवासी खोयड़ा करमाली को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि रविवार 19 मार्च की सुबह थाना नौगांवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया आरोपी तीन-चार महीने से उसकी नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण कर रहे थे। 18 मार्च की रात आरोपी घर के बाहर से जबरन बेटी को उठाकर पहाड़ की वालों में स्थित एक सुनसान घर में ले गए। जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। उसकी बेटी जैसे-तैसे घर पहुंची और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, शिकायत पर गैंगरेप का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने  मुख्य आरोपी साबिर मेव को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed