फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor burnt after rape attempt

रेप में नाकाम रहने पर नाबालिग को जलाया

Mon, 11 Aug 2014 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 11 Aug 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
Minor burnt after rape attempt

राजस्थान से भी समाज को शर्मसार कर देने वाली एक खबर है।

विज्ञापन


धौलपुर जिले में घर में घुसकर अकेली नाबालिग से चार लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग के विरोध के कारण वे दुष्कर्म नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने जिंदा जलाने की मंशा से नाबालिग पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

पीड़िता 60 फीसदी जल गई और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता इतना घबरा गई कि रविवार दोपहर को घटी इस घटना को रात की घटना बताया। इसके बाद पीड़िता की मां ने आधी रात को थाने जाकर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।

60 फीसदी जल चुकी है पीड़िता

Minor burnt after rape attempt

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर को उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। मौका पाकर पड़ोस में रहने वाले अब्बू, भिक्कू, बिल्लू और अलफास घर में घुसे और उसकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने घर पर रखी मिट्टी के तेल की कैन उस पर उड़ेल दी और आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

हालांकि घबराहट के कारण पीड़िता ने देर रात तक पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन जब उसकी मां को घटना की जानकारी हुई, तो उसने रविवार रात 12 बजे थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने धारा 452, 307 एवं 7/8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed