फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Subhash Garg minor stroke health deteriorated in Bharatpur jaipur

Rajasthan: गहलोत सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग को माइनर स्ट्रोक, दीपावली मिलन समारोह में बिगड़ी तबीयत, जयपुर रेफर

Sun, 30 Oct 2022 09:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 30 Oct 2022 09:25 PM IST
सार

मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने मंत्री गर्ग को कार से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिकी जांच के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Minister Subhash Garg minor stroke health deteriorated in Bharatpur jaipur
मंत्री सुभाग गर्ग को अस्पताल ले गए मंत्री विश्वेंद्र सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग को भरतपुर में माइनर स्ट्रॉक आ गया। मंत्री के कार्यालय में मनाए जा रहे दीपावली मिलन समारोह में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें घबराहट होने लगी और वह बार-बार अपने सीने पर हाथ लगाने लगे। वहां मौजूद मंत्री विश्वेंद्र सिंह की उन पर नजर पड़ी तो उन्होंने सुभाष गर्ग को संभाला। 

विज्ञापन


इसके बाद मंत्री गर्ग को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचा गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर एमआरआई कराई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्री गर्ग को हाई बीपी की शिकायत है। जिसकी दवा भी चल रही है। 
विज्ञापन


रविवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम में मौजूद भीड़, धूप और संभवत टेंशन की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने उन्हें कार से आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिकी जांच के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है।  फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed