{"_id":"85b94d0784410569e1374996288d7c74","slug":"minister-son-molestation-case-was-in-the-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: मंत्री के बेटे पर छेड़छाड़ के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: मंत्री के बेटे पर छेड़छाड़ के आरोप
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 18 Jul 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री हेमसिंह भड़ाना के बेटे सुरेन्द्र सिंह द्वारा छेड़छाड़ के मामला राजस्थान विधानसभा में गूंजा।
विज्ञापन
इस मामले में विपक्ष ने बोलने की अनुमति मांगी, जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया, इस पर विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा कर वॉकआउट कर दिया।
विधानसभा में विशेष उल्लेख के तहत कांग्रेस के मुख्य सचेतक गोविन्द सिंह डोटासरा ने जब यह मामला उठाने का प्रयास किया तो संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित सत्ता पक्ष के सदस्य खड़े हो गए और इसका विरोध करने लगे।
विज्ञापन
इस पर विपक्ष के सदस्य भी खडे हो गए और जोरदार शोरगुल एवं हंगामा हुआ। विपक्ष के सदस्यों के इस मामले में जब बार-बार बोलने की अनुमति मांगने पर हस्तक्षेप करते हुए राठौड ने सदन के नियमों का हवाला देते हुए व्यवस्था का प्रश्न उठाया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
मेघवाल के जब डोटासरा को बोलने की अनुमति नहीं देने पर विपक्ष ने सदन का बहिगर्मन कर दिया। विपक्ष कांग्रेस सदस्यों के साथ निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल तथा राजपा के विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने भी सदन का बहिर्गमन किया।