फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Ramesh Meena said gate out to Bikaner collector from a program

Rajasthan: भाषण नहीं सुनने पर बीकानेर कलेक्टर पर गुस्सा हुए मंत्री रमेश मीणा, कार्यक्रम से किया गेट आउट

Wed, 23 Nov 2022 09:17 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 23 Nov 2022 09:17 AM IST
सार

रमेश मीणा ने कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय वह अपने फोन में व्यस्त थे। इस घटना पर आईएएस एसोसिएशन ने विरोध जताया है। 
 

विज्ञापन
Minister Ramesh Meena said gate out to Bikaner collector from a program
मंत्री रमेश मीणा - फोटो : Social Media

विस्तार

गहलोत सरकार के पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने एक कार्यकम में बीकानेर के कलेक्टर को कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया। कलेक्टर को बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर आईएएस असोसिएशन ने विरोध जताया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी भी लिखी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पंचायती राज मंत्री बीकानेर में राजस्थान ग्रामीण विकास परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के विकास और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की बात चल रही थी। कार्यक्रम में सबोधन के दौरान रमेश मीणा सरकारी योजनाओं के बारे में बात कर रहे थे, तभी उन्हें बीकानेर कलेक्टर फोन पर व्यस्त नजर आए। 

विज्ञापन


इस पर मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि आप हमारी बात क्यों नहीं सुन रहे? क्या राज्य में नौकरशाहों का इतना दबदबा है कि वे नहीं सुनेंगे? आप जाइए यहां से। इस पर बीकानेर के कलेक्टर बिना किसी प्रतिक्रिया के वहां से उठ कर चले गए। थोड़ी देर बाद अन्य अधिकारियों ने बीकानेर कलेक्टर को बुल लिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यूजर कमेंट करके आक्रोश जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed