{"_id":"63f81ee84e5af51eb6037588","slug":"minister-rajendra-gudha-targeted-poonia-during-the-budget-reply-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan politics: मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने बजट जवाब में पूनिया को घेरा, बोले- इनकी नजर बस आर्थिक प्रबंधन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan politics: मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने बजट जवाब में पूनिया को घेरा, बोले- इनकी नजर बस आर्थिक प्रबंधन पर
Fri, 24 Feb 2023 07:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:50 AM IST
सार
राजस्थान सरकार के मंत्री का विधानसभा में बजट जवाब का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के आर्थिक प्रबंधन को लेकर बात कर रहे हैं। मंत्री ने सदन में पूनिया के द्वारा दिए गए जवाब को लेकर भी हमला किया है।
विज्ञापन
सतीश पूनिया व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में दिए गए बयान का वीडियो वायरल हो गया है, दरअसल इस बार यह वीडियो राजस्थान विधानसभा में बजट के जवाब का बताया जा रहा है। उक्त वीडियो में मंत्री गुढ़ा के निशाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आ गए हैं।
विज्ञापन
जैसा कि सबको विदित है कि मंत्री राजेंद्र गुढ़ा जब बोलते हैं तो शब्दों की मर्यादा और स्थान और सामने वाले की पोजीशन का भी ध्यान नहीं रखते हैं। इस बार गुढ़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को निशाना बना लिया और उनके विधानसभा में दिए बजट भाषण से शुरुआत करते हुए गुढ़ा बोले कि जब प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया अपना जवाब पड़ रहे थे तो उन्होंने एक बार भी विधानसभा अध्यक्ष की ओर नहीं देखा बस किसी स्कूल के छात्र की तरह अपना भाषण पड़ते रहे। मंत्री गुढ़ा ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे लगा कि नेतृत्व कमजोर हो रहा है, आज के प्रदेश अध्यक्ष कल मुख्यमंत्री बनेगा, इस बात पर पूरे सदन में हंसी गूंज उठी।
विज्ञापन
मंत्री गुढ़ा यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से किसी किडनी के डॉक्टर की नजर सिर्फ किडनी पर होती है फिर चाहे दिल, दिमाग, लिवर को कुछ भी हो डॉक्टर को सिर्फ किडनी से मतलब होता है इनको भी सिर्फ आर्थिक प्रबंधन से ही मतलब है, फिर कहीं भी कुछ भी हो इनको कोई लेना देना नहीं है। इस टिप्पणी के बाद सदन में जोरदार हंसी गूंज उठी और कुछ सदस्य तो टेबल भी बजाने लगे।
विज्ञापन
मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के इस वायरल वीडियो के साथ भाजपा में भी अंदर खाते चर्चा का दौर शुरू हो गया है, इससे पहले भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से उनकी संपत्ति को लेकर कई सवाल पूछे जा चुके हैं।