{"_id":"63eb95a84e075cd48804b283","slug":"minister-pratap-singh-khachariawas-attacked-modi-government-on-it-raid-on-bbc-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: BBC पर IT की छापेमारी पर खाचरियावास बोले- केंद्र को आलोचना नहीं हो रही सहन, मीडिया को दबाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: BBC पर IT की छापेमारी पर खाचरियावास बोले- केंद्र को आलोचना नहीं हो रही सहन, मीडिया को दबाया जा रहा
Tue, 14 Feb 2023 07:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 14 Feb 2023 07:37 PM IST
सार
दिल्ली और मुम्बई में बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी पर राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। खाचरियावास ने कहा- यह घटना पूरा देश देख रहा है और जितना ज्यादा जुल्म होता है, उतना ही ज्यादा आक्रोश खड़ा होता है और बहुत ज्यादा यह ज़ुल्म चलने वाला नहीं है। विरोध में जनता खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीबीसी पर इनकम टैक्स कार्रवाई के मुद्दे पर खाचरियावास बोले मोदी जी पर जब खुद के ऊपर बात आई, तो यह कार्रवाई करवा दी। अभी तो बड़ी बड़ी डायलॉगबाजी करते हैं। महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद जैसे स्वतंत्रता सेनानी और भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल को लेकर जब भी कोई डॉक्यूमेंट्री बनती है और गलत तरीके से आजादी के आंदोलन और आजादी के सिपाहियों को प्रस्तुत किया जाता है, तब बीजेपी वाले कुछ नहीं बोलते। लेकिन आज बीजेपी को बहुत तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन
बीबीसी और आरएसएस तय कर ले कानून एक हो
खाचरियावास बोले- बीजेपी और आरएसएस को यह तय कर लेना चाहिए कि पॉलिसी हमेशा सबके लिए बराबर होनी चाहिए। कानून सबके लिए बराबर है, लेकिन जब बीजेपी सरकार को अगर बड़ी तकलीफ होती है, तो वह एक्शन पर आ जाती है। मीडिया की और किसी की आवाज को दबाना ठीक नहीं है। केंद्र सरकार को इसका नुकसान उठाना होगा।
विज्ञापन
कटारिया गवर्नर बन गए अब बोलना बंद हो जाएगा
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की ओर से इस कार्रवाई को सही ठहराये जाने पर खाचरियावास बोले कि वह कुछ भी कह सकते हैं। उनका कुछ इलाज नहीं है, वो अब तो गवर्नर बन गए हैं। अब उनका कहना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
आज केंद्र सरकार को आलोचना सहन नहीं हो रही- खाचरियावास
कैबिनेट मंत्री खाचरियावास बोले- आज देश में यह हालात हैं कि आलोचना सहन नहीं हो रही है। आलोचना सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है । भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले का वादा पूरा नहीं किया। पिछले 2 महीने से पेट्रोल की रेट कम होने की बात केंद्र के मंत्री नेता कह रहे हैं।
लेकिन, दाम नहीं कम नहीं किए जा रहे हैं। जबकि हमारी प्रदेश कांग्रेस सरकार 70 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर चुकी है। पेट्रोल- डीजल और गैस पर सब्सिडी सब लोगों को अकेले राज्य सरकार नहीं दे सकती है। केंद्र सरकार चुनाव से पहले की अपनी घोषणा पूरी क्यों नहीं करती है।