{"_id":"63f84494734002e41a000720","slug":"minister-piyush-goyal-reached-bhilwara-targeted-the-government-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मंत्री गोयल ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा- निवेशकों को लाने का उत्साह गहलोत सरकार में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मंत्री गोयल ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा- निवेशकों को लाने का उत्साह गहलोत सरकार में नहीं
Fri, 24 Feb 2023 10:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:32 AM IST
सार
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। उन्होंने टेक्सटाइल से सम्बन्धित समस्याओं को लेकर उद्योगपतियों से चर्चा की।
विज्ञापन
मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने नगर परिषद् स्थित टाउन हॉल में आयोजित लघु उद्योग भारती कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने टेक्सटाइल से सम्बन्धित समस्याओं को लेकर उद्योगपतियों से चर्चा की।
विज्ञापन
केवल सरकार पर ही निर्भर रहे तो सफल नहीं होंगे
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. गोयल ने कहा कि उद्योग केवल सरकार पर ही निर्भर रहेंगे तो सफल नहीं हो सकते। यदि उद्योग बैठे रहे कि कोई आकर उन्हें कुछ देगा, तभी ग्रो करेंगे तो उनका मानना है कि वे कभी ग्रोथ नहीं कर सकते। हम अंतरराष्ट्रीय पटल पर भीलवाड़ा को कैसे टेक्सटाइल का हब बना सकते हैं, इस बारे में सोचना होगा।
विज्ञापन
दस गुना एक्सपोर्ट बढ़ने की संभावना
भारत सरकार ने कई स्कीम लागू कर रखी है, जिससे उद्योगपति अपने उद्योगों का विकास कर सकें। हमारा विश्वास है वर्तमान दिनों में टेक्सटाइल एक्सपोर्ट तीन लाख करोड़ के करीब है वह आगामी दिनों में आठ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ेगा। इसके साथ ही भीलवाड़ा से भी व्यापारियों की काबिलियत के कारण आगामी पांच से सात वर्षों में दस गुना एक्सपोर्ट बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
उलझनों में घिरी है राज्य सरकार
राज्य सरकार के सवाल पर गोयल ने कहा कि राज्य सरकार अभी अपनी ही उलझनों से घिरी हुई है उनको लघु उद्योग, सूक्ष्म उद्योग एमएसएमई और निवेशकों को लाने का उत्साह उनमें नहीं है। राज्य और केंद्र सरकार दोनों मिलकर कार्य करें तभी उद्योगों का विकास होता है। भारत में निवेशक आते हैं और अलग-अलग राज्यों में चले जाते हैं मगर राजस्थान में नहीं आते हैं। इस पर राज्य सरकार को जरूर चिंता करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी, कनकमल कटारा, सुभाष बहेडिया, एसबीआई जीएम हेमंत करोलिया, चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, शहर विधायक विट्ठलशकर अवस्थी, नगर परिषद चेयरमैन राकेश पाठक, संगम उद्योग समूह के अध्यक्ष रामपाल सोनी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम ओझा सहित कई गणमान्य उद्योगपति व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।