फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Nihalchand difficulties May increase

मंत्री निहालचंद के इस्तीफे के लिए पीड़िता पहुंची दिल्ली

Tue, 22 Jul 2014 06:21 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 22 Jul 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
Minister Nihalchand difficulties May increase

मोदी सरकार में राजस्थान से एकमात्र मंत्री निहालचंद मेघवाल पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में दस्तक दे दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने मंत्री के इस्तीफे के साथ इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

पीड़िता ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने का समय मांगा है। माना जा रहा है कि निहालचंद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

बढ़ सकती हैं मंत्री निहालचंद की मुश्किलें

Minister Nihalchand difficulties May increase

पीड़िता ने मंगलवार को दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। मामले की निष्पक्षता से सीबीआई की जांच करवाई जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

गौरतलब है कि श्रीगंगानगर निवासी एक महिला ने साल 2011 में केन्द्रीय मंत्री निहालचंद सहित 17 लोगों पर जयपुर के वैशाली नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।

जांच में पुलिस ने मामले को झूठा पाया और एफआर लगा दी थी। इसके बाद पीडिता ने कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की। जयपुर की एडीजे कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए मंत्री निहालचंद सहित 17 आरोपियों को समन जारी किया था। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 20 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed