{"_id":"67ec9c045ee71c17fb07451a","slug":"mercury-crosses-40-degrees-in-rajasthan-temp-increased-by-5-degrees-heat-wave-alert-issue-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today: पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव का अलर्ट जारी, अभी से 40 के पार पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today: पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव का अलर्ट जारी, अभी से 40 के पार पहुंचा पारा
Wed, 02 Apr 2025 07:55 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Wed, 02 Apr 2025 07:55 AM IST
सार
हिन्दू नववर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में पारा चढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में पारा 5 डिग्री तक बढ़ गया, जिसमें बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रभाव नजर आने लगा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में पारा 5 डिग्री तक चढ़ गया, वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में न्यूनतमत व अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जता दी है। सबसे ज्यादा गर्मी का प्रभाव पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिल रहा है, जहां बाड़मेर सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान जारी किया है। इसमें न्यूनतम व अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
हीट वेव का अलर्ट
भीषण गर्मी के प्रभाव से प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर, जैसलमेर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने वह कहीं-कहीं हीट वेव चलने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur: लक्ष्यराज का कार्यक्रम 'गद्दी उत्सव' या 'पगड़ी दस्तूर'? क्षत्रिय महासभा ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा
विज्ञापन
14 जिलों में बारिश की चेतावनी
भीषण गर्मी के प्रभाव से प्रदेश के जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। जयपुर मौसम केंद्र ने प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इनमें अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में बारिश हो सकती है।
प्रदेश में बीते 24 घंटों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 11 डिग्री रहा। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 30 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम 18.7 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में 37 व न्यूनतम 13.8 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 35.9 व न्यूतनम 21 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 37.2 व न्यूनतम 13.8 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 34 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 37.4 व न्यूनतम 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 14.3 डिग्री दर्ज किया गया।