{"_id":"646c2a3b7422eeeb96081d5c","slug":"mental-victim-commits-suicide-by-hanging-from-tree-in-nagaur-khinvsar-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: खींवसर में पशु चिकित्सालय के पीछे पेड़ से लटका मिला शव, मानसिक रूप से परेशान था व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: खींवसर में पशु चिकित्सालय के पीछे पेड़ से लटका मिला शव, मानसिक रूप से परेशान था व्यक्ति
Tue, 23 May 2023 08:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 23 May 2023 08:27 AM IST
सार
नागौर जिले के खींवसर में मानसिक रूप से लंबे समय से बीमार चल रहे 45 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतक माधाराम तेली का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के खींवसर की राजकीय पशु चिकित्सालय के पीछे पेड़ से 45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों ने खींवसर थाने में आकर सूचना दी कि एक युवक पशु चिकित्सालय के पीछे पेड़ से लटका हुआ है।
स्थानीय लोग भी भरी सख्या में मौके पर पहुंचे। परिजन भी पहुंच गए। खींवसर थाने के एएसआई मनोज कुमार मीणा ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया और खींवसर की राजकीय अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
खींवसर, एएसआई मनोज कुमार मीणा ने बताया कि हादसे की जानकारी मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों ने दी। मौके पर पहुंचकर 45 वर्षीय बुजुर्ग को फंदे से नीचे उतारा गया और आगे की कार्रवाई पूरी की गई। मृतक की पहचान माधाराम तेली के रूप में हुई है। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह की कोई रिपोर्ट नहीं दी है। पूरे मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि यह मानसिक रूप से लंबे समय से बीमार चल रहा था। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।