फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mental victim commits suicide by hanging from tree in Nagaur Khinvsar

Nagaur: खींवसर में पशु चिकित्सालय के पीछे पेड़ से लटका मिला शव, मानसिक रूप से परेशान था व्यक्ति

Tue, 23 May 2023 08:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 May 2023 08:27 AM IST
सार

नागौर जिले के खींवसर में मानसिक रूप से लंबे समय से बीमार चल रहे 45 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Mental victim commits suicide by hanging from tree in Nagaur Khinvsar
मृतक माधाराम तेली का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर जिले के खींवसर की राजकीय पशु चिकित्सालय के पीछे पेड़ से 45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों ने खींवसर थाने में आकर सूचना दी कि एक युवक पशु चिकित्सालय के पीछे पेड़ से लटका हुआ है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोग भी भरी सख्या में मौके पर पहुंचे। परिजन भी पहुंच गए। खींवसर थाने के एएसआई मनोज कुमार मीणा ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया और खींवसर की राजकीय अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


खींवसर, एएसआई मनोज कुमार मीणा ने बताया कि हादसे की जानकारी मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों ने दी। मौके पर पहुंचकर 45 वर्षीय बुजुर्ग को फंदे से नीचे उतारा गया और आगे की कार्रवाई पूरी की गई। मृतक की पहचान माधाराम तेली के रूप में हुई है। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह की कोई रिपोर्ट नहीं दी है। पूरे मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि यह मानसिक रूप से लंबे समय से बीमार चल रहा था। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed