फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Meeting of Rajasthan Congress Lok Sabha observers for assembly elections on August 11

Assembly Elections: लोकसभा पर्यवेक्षकों-कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक कल, कांग्रेस नेता बनाएंगे रणनीति

Thu, 10 Aug 2023 10:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 10 Aug 2023 10:50 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कल शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रदेश कार्यालय में रणनीति बनाएंगे। चुनाव के लिए नियुक्त लोकसभा पर्यवेक्षकों और कांग्रेस कमेटी की पोलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक जयपुर में होगी। इसमे शामिल होने के लिए केसी वेणुगोपाल गुरुवार को जयपुर आ गए हैं। 

विज्ञापन
Meeting of Rajasthan Congress Lok Sabha observers for assembly elections on August 11
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल जयपुर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा पर्यवेक्षकों और कांग्रेस कमेटी की पोलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक कल शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में होगी। जयपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चुनाव के लिए नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसुदन मिस्त्री बैठक लेंगे। 

विज्ञापन


केसी वेणुगोपाल जयपुर पहुंचे
कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल गुरुवार रात को जयपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत मंत्रियों और पदाधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया। कल होने वाली अहम बैठकों में वेणुगोपाल शामिल होंगे। फिलहाल वेणुगोपाल एक होटल में प्रभारी रंधावा, पीसीसी चीफ डोटासरा और अन्य नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन


तीनों सह प्रभारी भी मौजूद रहेंगे
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 11 अगस्त को सुबह 10 बजे राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभावार पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित होगी। सुबह 11 बजे पोलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक होगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, राज्य पर्यवेक्षक शशिकांत सेंथिल सहित लोकसभा पर्यवेक्षक और कमेटी के सदस्य भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत, पायलट, डोटासरा, रंधावा समेत वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले ही राजस्थान में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी घोषित की है। जिसमे प्राभारी रंधावा, सीएम गहलोत,पीसीसी चीफ डोटासरा,  जितेंद्र सिंह और सचिन पायलट टॉप 5 में शामिल हैं। 35 नेताओं को कमेटी में जगह दी गई है। कमेटी में शामिल किए गए नेताओं में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कमेटी में टॉप 5 नेताओं में शुमार हैं। पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, राजस्थान विधानसभा डॉ. सीपी जोशी, कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, एआईसीसी के पूर्व महामंत्री और प्रवक्ता मोहन प्रकाश, गुजरात कांग्रेस प्रभारी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा, पंजाब कांग्रेस प्रभारी और पूर्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, राजस्थान सरकार में कृषि और पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया, ग्रामीण विकास और पंचायतराज मंत्री रमेश चंद्र मीणा, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, महिला और बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव, आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल, उद्योग और देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत, कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा, खेल और युवा मामले मंत्री अशोक चांदना, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, श्रम कारखाना और बॉयलर्स विभाग राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई कमेटी में शामिल किए गए हैं।


ये नेता भी कमेटी में शामिल
राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, कांग्रेस विधायक रफीक खान, प्रशांत बैरवा, हाकम अली खान, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर कुलदीप इंदौरा, जुबैर खान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय प्रभारी ललित तूनवाल को इसमें शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed