{"_id":"64f99532bcb34855ef077278","slug":"medical-minister-angry-on-women-who-brought-complaint-of-illegal-blasting-in-lalsot-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अवैध ब्लास्टिंग की शिकायत लेकर आईं महिलाओं पर भड़के चिकित्सा मंत्री, बोले- फालतू की बातें मत करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अवैध ब्लास्टिंग की शिकायत लेकर आईं महिलाओं पर भड़के चिकित्सा मंत्री, बोले- फालतू की बातें मत करो
Thu, 07 Sep 2023 02:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:48 PM IST
सार
बाद में मंत्री खुद पीड़ित महिलाओं के घरों में जाकर मौका देखा। पुलिस को भारी वाहनों के प्रवेश व ब्लास्टिंग पर रोक व आबादी में पत्थर न आए के प्रशासन को निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंच से महिला पर गुस्सा करते मंत्री परसादी लाल मीणा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के लालसोट में अवैध ब्लास्टिंग की शिकायत लेकर आईं महिलाओं पर राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा भड़क गए। मंत्री मीणा ने महिलाओं से कहा कि "शुभ काम में पत्थर लेकर आ गई कुछ तो शर्म करो" मंत्री की इस बद्जुबानी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का अपनी ही विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को दुत्कारने और कार्यक्रम से हटवाने की धमकी देने का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा यहां जिले के लालसोट विधानसभा क्षेत्र के संवासा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान अवैध ब्लास्टिंग से परेशान ग्रामीण महिलाएं एकत्रित होकर मंत्री परसादी लाल मीणा के पास पहुंचीं और अवैध ब्लास्टिंग को रोकने की गुहार लगाने लगीं। मंत्री को अवगत कराया कि संवासा की खानों में अवैध रूप से ब्लास्टिंग की जाती है, जिसके कारण पत्थर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। कई बार लोगों को चोट भी लगी है। हमेशा भय बना रहता है। महिलाएं अपने हाथों में पत्थर लेकर मंत्री परसादीलाल मीणा से शिकायत करने पहुंची थीं।
विज्ञापन
हाथ में पत्थर देखकर गुस्साए मंत्री
महिलाओं के हाथ में अवैध ब्लास्टिंग के कारण घरों में आए पत्थर देखे तो मंत्री परसादीलाल मीणा भड़क गए और गुस्से में आगबबूला हो गए। उन्होंने महिलाओं से कहा कि कैसे बंद करवा दें, तुम्हें किसी ने बहकाकर यहां भेजा है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि फालतू की बात मत करो, शुभ काम में पत्थर लेकर आ गई, शर्म करो, बहकावे में आकर फालतू की बातें मत करो। आबादी में पत्थर नहीं आएंगे, इसका इंतजाम कर देंगे, लेकिन किसी के बहकावे में आकर इस तरह की फालतू बातें मत किया करो।
प्रशासन को ब्लास्टिंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए
उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों से महिलाओं को हटाने की भी बात कही। इसके बाद मंत्री खुद पीड़ित महिलाओं के घरों में जाकर मौका देखा। पुलिस को भारी वाहनों के प्रवेश व ब्लास्टिंग पर रोक व आबादी में पत्थर न आए के प्रशासन को निर्देश दिए।