{"_id":"6276439e7df8b7616902ebab","slug":"meat-made-in-hanuman-temple-two-accused-arrested-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हनुमान मंदिर की छत पर युवकों ने बनाया मांस, परिसर में फेंकी हड्डियां, गनीमत- हिंसा नहीं भड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हनुमान मंदिर की छत पर युवकों ने बनाया मांस, परिसर में फेंकी हड्डियां, गनीमत- हिंसा नहीं भड़की
Sat, 07 May 2022 03:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 07 May 2022 03:32 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर में समुदाय विशेष के दो युवकों ने हनुमान मंदिर की छत पर मांस बनाया और हड्डियां परिसर में फेंक दीं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राहत की बात यह है कि घटना के बाद भी शहर में सांप्रदायिक सौहार्द बना हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में हनुमान मंदिर की छत पर मांस बनाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मंदिर की छत पर मांस बनाया, खाया और फिर हड्डियां मंदिर परिसर फेंक दीं। जानकारी लगने पर पुलिस ने समुदाय विशेष के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना का असर शहर के माहौल पर नहीं पड़ा। अगर ऐसा नहीं तो यहां सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के अलीपुरा इलाके में एक हनुमान मंदिर है। इस मंदिर की छत पर समुदाय विशेष के दो युवकों ने मांस बनाया और कचरा सहित हड्डियां परिसर में ही फेंक दीं। आसपास के लोगों और स्थानीय पार्षद कुसुम पंवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने युवकों को दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आए।
विज्ञापन
शुक्रवार को घटना से नाराज इलाके के लोग मंदिर के बाहर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मामला गंभीर होने के कारण डीएसपी जरनैल सिंह और भूपालपुरा थाना अधिकारी भवानी सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया। आरोपी जाकिर हुसैन और नाजिम शेख बिहार के रहने वाले हैं। दोनों युवक यहां रहकर मजदूरी का काम करते हैं। पार्षद कुसुम पंवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन