{"_id":"22b0ee64f85bc40d314681458d7b321e","slug":"mayawati-lashed-out-on-bjp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलपुर: कांग्रेस-भाजपा पर बरसीं मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलपुर: कांग्रेस-भाजपा पर बरसीं मायावती
अमर उजाला, धौलपुर
Updated Tue, 26 Nov 2013 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि आजादी के बाद भी बहुजन समाज का विकास नहीं हो सका है और इसके लिए कांग्रेस और भाजपा जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेशों की सत्ता पर यही दोनों पार्टियां काबिज रही हैं। लेकिन गरीब और शोषितों की हालत नहीं सुधरी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी बसपा के सत्ता में आने के बाद ही बहुजन समाज का कल्याण होगा और देश का विकास हो सकेगा।
विज्ञापन
मायावती सोमवार को धौलपुर के मेला मैदान में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में संभाग स्तरीय जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि बसपा राजस्थान में लगभग सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। बसपा ने सभी कौम के स्वच्छ छवि वाले लोगों को टिकट दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने यूपी में अपने शासनकाल के दौरान संचालित की गईं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि राजस्थान में भी बसपा के सत्ता में आई तो यूपी के पैटर्न पर कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेगी।
उन्होंने कहा कि बसपा मुस्लिम और धार्मिक अल्पसंख्यकों समेत आर्थिक रुप से पिछडे़ सवर्णों को भी आरक्षण दिए जाने के पक्ष में है। उन्होंने एक दिसंबर को सभी बसपा प्रत्याशियों जिताने का आह्वान किया।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सेतीश चंद मिश्रा ने कहा कि बसपा की विचारधारा किसी भी जाति और धर्म के खिलाफ नहीं है। देश में समता मूलक समाज का निर्माण करना ही बसपा का उद्देश्य है।