{"_id":"5d7fecca8ebc3e012e1f3a01","slug":"mayawati-got-big-shock-in-rajasthan-all-six-bsp-mlas-join-congress-explains-why","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में मायावती को बड़ा झटका, बसपा के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल, बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में मायावती को बड़ा झटका, बसपा के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल, बताई ये वजह
Tue, 17 Sep 2019 01:42 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:42 AM IST
सार
- राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के छह प्रत्याशी जीत कर विधायक बने
- सभी छह विधायकों ने कांग्रेस सरकार को बाहर से दिया था समर्थन
- अब सभी छह विधायकों ने बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को राजस्थान में बड़ा झटका लगा है। बसपा के सभी छह विधायक सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए, जो कि अब तक बाहर से कांग्रेस को समर्थन दे रहे थे। बसपा विधायकों ने सोमवार देर रात कांग्रेस की सदस्यता ली। रात 10:30 बजे सभी विधायक विधानसभा पहुंचे और कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन
इन विधायकों में राजेन्द्र गुढा (विधायक, उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (विधायक, नदबई), वाजिब अली (विधायक, नगर), लाखन सिंह मीणा (विधायक, करोली), संदीप यादव (विधायक, तिजारा) और बसपा विधायक दीपचंद खेरिया शामिल हैं।
विज्ञापन
Joginder Singh Awana: So considering the development of our constituencies and welfare of the people of our state we have taken this step. https://t.co/H4qrF1nja7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 16, 2019
विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने कहा कि सभी छह विधायकों ने जरुरी कागजात सब्मिट कर दिए हैं। ढेर सारी चुनौतियां थीं। एक तरफ हम राज्य में कांग्रेस सरकार का समर्थन कर रहे हैं और दूसरी तरफ हम उनके खिलाफ संसद चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में हमने हमारे निर्वाचन क्षेत्रों के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण को देखते हुए यह कदम उठाया है।
मालूम हो कि कांग्रेस की सरकार पहले से ही बहुमत में थी, जबकि अब उसके पास बहुमत से छह विधायक ज्यादा हो गए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उन्होंने राज्य हित में फैसला किया है।