{"_id":"5d89e0e88ebc3e016f0b25ab","slug":"mayawati-dissolved-rajasthan-executive-of-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने राजस्थान में भंग की बसपा की पूरी प्रदेश कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने राजस्थान में भंग की बसपा की पूरी प्रदेश कार्यकारिणी
Tue, 24 Sep 2019 03:05 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 24 Sep 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने राजस्थान में पार्टी की कार्यकारिणी भंग कर दी है। उन्होंने यह कदम बसपा के सभी छह विधायकों के कांग्रेस में चले जाने और पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना के बाद उठाया है।
विज्ञापन
बसपा के राजस्थान प्रदेश प्रभारी भगवान सिंह बाबा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्थान में पार्टी की संपूर्ण कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह कदम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर उठाया गया है।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक रामजी गौतम और राज्यसभा के पूर्व सदस्य मुनकाद अली को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य में बसपा के सभी छह विधायक 16 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद दो दिन पहले हुई पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे।
विज्ञापन