फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Massive fire caught in warehouse of sanitary napkin and diaper in Bikaner

Fire Accident in Bikaner: सैनिटरी नैपकिन और डायपर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Wed, 23 Mar 2022 04:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 23 Mar 2022 04:35 PM IST
सार

बीकानेर के एक सैनिटरी नैपकिन के गोदाम में आग लग गई। पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Massive fire caught in warehouse of sanitary napkin and diaper in Bikaner
बीकानेर में गोदाम में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर में एक सैनिटरी नैपकिन के गोदाम में बुधवार की दोपहर आग लग गई। गोदाम में कार्टन रखा था, जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब गोदाम का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


ये आगजनी की घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के भीनासर की है। यहां के गोदाम में सैनिटरी नैपकिन और डायपर रखे हुए थे। देखते ही देखते कार्टन धूं-धूं कर जलने लगे। जिससे आग को रोक पाना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने गोदाम का कांच का गेट तोड़कर वहां रखे कुछ सामान को बाहर निकाला।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं लाखों रुपये का सामान जलने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed