फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Massive fire broke out in thermocol godown in Dausa Fire brigade of many districts were called

Dausa: थर्माकोल गोदाम में लगी भीषण आग, पांच मजदूर के फंसे होने की आशंका

Sat, 11 Jun 2022 12:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 11 Jun 2022 12:52 PM IST
सार

दौसा के एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गईं। एहतियातन मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात है।

विज्ञापन
Massive fire broke out in thermocol godown in Dausa Fire brigade of many districts were called
दौसा के गोदाम में लगी आग - फोटो : Social Media

विस्तार

दौसा के एक थर्माकोल के गोदाम में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। अंदेशा है कि गोदाम में पांच मजदूर फंसे हो सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आगजनी महुवा इलाके के पीपलखेड़ा गांव के गोदाम में हुई है। शनिवार सुबह तीन बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक लपटें दिखाई दे रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए पांच जिलों की फायर ब्रिगेड लगी हुई है। वहीं कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी राजकुमार गुप्ता भी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम में तीन से चार लोग हमेशा यहां रहते थे। आसपास की दीवार तोड़ी गई है। आग कंट्रोल होने के बाद ही पता चल पाएगा कि अंदर लोग थे या नहीं। एसपी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। गोदाम के भीतर एक कंटेनर था, जो जल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed