फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Maru Mahotsav 2022 begins in Pokhran with various activities all updates in Hindi

Maru Mahotsav 2022: परमाणु नगरी पोखरण से हुआ मरु महोत्सव का आगाज, चार दिन तक रहेगी जैसलमेर में धूम

Sun, 13 Feb 2022 10:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरण Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 13 Feb 2022 10:05 PM IST
सार

पोखरण में मरु महोत्सव का भव्य आगाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा, छलकता रहा शहरवासियों और सैलानियों का उत्साह

विज्ञापन
Maru Mahotsav 2022 begins in Pokhran with various activities all updates in Hindi
धूमधाम से हुई मरु महोत्सव की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश-दुनिया में विख्यात राजस्थान का मरु महोत्सव रविवार को उल्लास से शुरू हुआ। चार दिवसीय महोत्सव का आगाज परमाणु नगरी के रूप में मशहूर पोखरण शहर से हुआ। यहां भव्य शोभायात्रा, लोक लहरियों की गूंज, विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं और उत्सवी रंग-रसों ने समा बांधते हुए मरु संस्कृति की विलक्षणताओं और परंपराओं से रूबरू कराया। सालमसागर तालाब की पाल पर आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मामलों, वक्फ, उपनिवेश, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री शाले मोहम्मद ने झंडी दिखा भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

 
यहां जिला कलेक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. टी शुभमंगला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरि सिंह मीना,  बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अविनाश कुमार, वीरेंद्र सिंह, सीओ रणवीर सिंह, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अमीन खां, उपखंड अधिकारी राजेश विश्नोई, पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम, तहसीलदार बंटी राजपूत, विकास अधिकारी गौतम चौधरी, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी तनुजा सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पोखरण में शुभारंभ पर समूचे शहर में उत्साह देखने को मिला रहा। रास्ते भर में व्यवसायियों, विभिन्न  समाजों व संस्थाओं, परिवारों और शहरवासियों ने रंगोली-मांडणे बनाकर और पुष्प वृष्टि कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में बैंड की सुमधुर धुनों और लोकवाद्यों की स्वर लहरियों पर कलाकारों के कई समूहों ने आकर्षक लोक नृत्य प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन करते हुए मरु भूमि और राजस्थान की लोक लहरियों का परिचय दिया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर समारोह में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में सजे-धजे ऊंटों पर सवार बीएसएफ के जांबाजों, बीएसएफ महिला टुकड़ी, बालिकाओं एवं महिलाओं की मंगल कलश यात्रा और विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते भर नाच-गान करते हुए कलाकारों के विभिन्न समूहों ने कालबेलिया, अश्व, कच्छी घोड़ी, गैर आदि लोक नृत्यों की धूम मचा दी। इस दौरान कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति प्रिया भाटी, पूजा दाधीच, गायत्री बडगूजर, मोनिका सोलंकी, सीमांक्षी खींची, सुनिता भाटिया और उर्मिला ने दी। इसके अलावा बालक-बालिकाओं की ओर से दी गई लेजियम प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया। 


भरत बने मिस्टर पोखरण और निकिता मिस पोखरण
मरु महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में हुई मिस पोखरण प्रतियोगिता को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में 20 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। पारंपरिक वेश भूषा में सजी-धजी बालिकाओं का सभी ने करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया। मिस पोखरण प्रतियोगिता में निकिता राठौड़ विजेता रहीं। इन प्रतिभागियों में कन्या कॉलेज पोखरण की खुशी गौड ने दिव्यांग होते हुए भी प्रतियोगिता में भाग लिया था। दूसरी ओर, मिस्टर पोखरण में कुल पांच प्रतिस्पर्धियों ने ही हिस्सा लिया। जिसमें भरत बोहरा ने मिस्टर पोखरण का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
मुख्य कार्यक्रम की सभी प्रतियोगिताएं आकर्षक का केंद्र रहीं। जिसमें साफा बांधो प्रतियोगिता में दुर्जन सिंह भाटी विजेता रहे। रस्साकसी में टीम कपिल विजेता रही। मल्लश्री का खिताब विक्रम जोशी ने अपने नाम किया और मटका दौड़ में श्रीमती रूकड़ी ने जीत हासिल की। इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता में तनीषा खत्री, मांडना में जसोदा और रंगोली प्रतियोगिता में खुशबू विजेता रही। कार्यक्रम का समापन पद्मश्री अनवर खां और लंगा पार्टी के कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों ने इन्हें पुरस्कार प्रदान किए।


आकर्षण जमाया प्रदर्शनी ने
मुख्य समारोह परिसर में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बीएसएफ ने भी स्टॉल लगाया। बीएसएफ की हथियारों की प्रदर्शनी को लेकर युवाओं में काफी उत्साह रहा। बीएसएफ ने प्रथम पंक्ति पर सुरक्षा में लगे सैनिकों को मुहैया करवाए जाने वाले हथियारों की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें 7.66 एमएम गन, असाल्ट रायफल, एक्स-95, इन्सास, एलएमजी, 84 एमएम जीआरएल, बैरिस्टा, सहित अन्य हथियारों का प्रदर्शन किया गया था। पोखरण विकास संस्थान , उरमूल, ऊंटनी के दूध, स्वच्छता, पर्यावरण, हस्तशिल्प आदि से संबंधित प्रदर्शनियां लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed