फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Maru Festival in Jaisalmer from 2 to 5 February Rajasthan Tourism Department

Rajasthan: कल से मरू महोत्सव, धोरों पर गूंजेंगे सूफी तराने और ऊंट दिखाएंगे करतब

Wed, 01 Feb 2023 08:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Feb 2023 08:17 PM IST
सार

पर्यटन की दृष्टि से विश्व विख्यात मरू महोत्सव-2023 का आयोजन 2 से 5 फरवरी तक किया जाएगा। 4 दिवसीय मरू महोत्सव का 2 फरवरी को जैसलमेर जिले के पोकरण से शुभारंभ होगा।

विज्ञापन
Maru Festival in Jaisalmer from 2 to 5 February Rajasthan Tourism Department
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरू महोत्सव के आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग और जैसलमेर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विश्व विख्यात कलाकार अपनी कला की शानदार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग कोशिश कर रहा है कि देशी-विदेशी पर्यटक इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा अपनी भागीदारी निभाएं। साथ ही महोत्सव में उन्हें भरपूर आनंद और आत्मसंतोष मिले, ताकि वो यहां की मीठी और अविस्मरणीय यादों के साथ लौटें।
विज्ञापन


यह रहेगा कार्यक्रम-
  • 2 फरवरी को पोकरण में सुबह 9 बजे से सालमसागर तालाब से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोकरण तक भव्य जुलूस का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद विद्यालय में कालबेलिया नृत्य, मिस्टर पोकरण, मिस पोकरण प्रतियोगिताएं होगी। वहीं इस दौरान लेज़िम नृत्य, भवाई नृत्य, साफा बांध, रस्सा कस्सी, पणिहारी मटका रेस का भी आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से पद्मश्री अनवर खान बैया और पद्मश्री लाखे खान की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। शाम 6 बजे स्कूल कैम्पस में सेलिब्रिटी नाइट में भारतीय पॉप और लोक संगीत का मिश्रण देखने को मिलेगा। सेलिब्रिटी मिलिंद गाबा, आस्था गिल, सवाई भट और स्वरूप खान अपनी कला की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को थिरकने का मजबूर करेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 3 फरवरी को सुबह 8:30 बजे सोनार दुर्ग स्थित लक्ष्मीनाथ मन्दिर में महाआरती की जाएगी। उसके बाद 9.30 बजे दुर्ग से शहीद पूनमसिंह स्टेडियम तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में अतिथियों द्वारा डेजर्ट फेस्टिवल और गोल्डन स्काइज़ (सुनहरे गुब्बारे छोड़ते हुए) का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। सुबह 11:35 बजे स्टेडियम में लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। मिस्टर डेजर्ट और मिस मूमल का आयोजन किया जाएगा। वहीं साफा बांधने की प्रतियोगिता ( घरेलू और विदेशी पर्यटकों के बीच ), मूमल महेंद्रा प्रतियोगिता, मूंछ प्रतियोगिता, श्रीमती जैसलमेर प्रतियोगिता, लाइव पेंटिंग आर्ट कैंप और लाइव क्ले पोर्ट्रेट शो, का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे 'जैसलमेर के साथ भोजन करें' कार्यक्रम में गोल्डन सिटी के साथ एक पारंपरिक भव्य भोजन का आयोजन किया जायेगा। साथ ही फोटोग्राफी प्रर्दशनी भी लगाई जाएगी।
  • वहीं, शाम 7 बजे से शहीद पूनमसिंह स्टेडिय में लोक कलाकार टैगाराम भील और सलीम सुलेमान मर्चेंट द्वारा सेलिब्रिटी नाइट में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उसके बाद शानदार आतिशबाजी की जाएगी।
  • 4 फरवरी को सुबह 7 बजे जैसलमेर शहर स्थित गड़सीसर लेक पर वाद्य संगीत और योग का आयोजन किया जायेगा। सुबह 9:30 से डेडांसर स्टेडियम में ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता, शान-ए-मरूधरा प्रतियोगिता, भारतीय वायु सेना द्वारा वायु योद्धा ड्रिल शो, पुरुषों और महिलाओं के लिए रस्साकस्सी प्रतियोगिता ( भारतीय और विदेशी ), केमल पोलो मैच, पणिहारी मटका रेस प्रतियोगिता, केमल पोलो मैच, पुरुषों के मध्य कबड्डी तथा सीमा सुरक्षा बल की ओर से केमल टेटू शो और कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे खुरी रेत के टीलों पर ऊंट सफारी, ऊंट गतिविधियां का आयोजन किया जायेगा। शाम 6 बजे खुरी के टीलों पर एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप, स्काई गेजिंग और डीप स्काई फोटोग्राफी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे शहीद पूनमसिंह स्टेडिय में गाजी खान बरना  डेजर्ट सिम्फनी का आयोजन करेंगे। साथ ही सेलेब्रिटी म्यूजिकल नाइट में रघु दीक्षित द्वारा प्रोजेक्ट के माध्यम से बहुरंगी भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
  • 5 फरवरी को सुबह 6:30 बजे खाभा किले में मयूर दर्शन और लाइव वाद्य संगीत का प्रदर्शन किया जायेगा। सुबह 10:00 बजे लाणेला रण में घुड़दौड़ का आयोजन होगा। उसके बाद कुलधरा गांव में रंगोली, मांडना और वॉल पेंटिंग का आयोजन किया जाएगा। शाम 4:30 बजे सम के धोरों पर ऊंट दौड़ के साथ ही ऊंट नृत्य, घुड़नृत्य का आयोजन किया जायेगा। साथ ही शाम 6 बजे सम के धोरों पर एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप, स्काई गेजिंग और डीप स्काई फोटोग्राफी का आयोजन किया जाएगा।  शाम 7 बजे सम के धोरों पर भुट्टे खान निम्बला एंड ग्रुप की तरफ से डेजर्ट सिम्फनी का आयोजन किया जायेगा। सेलेब्रिटी म्यूजिकल नाइट में सलमान अली, शनमुखा प्रिया और अंकित तिवारी द्वारा सूफी और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed