फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Martyr Jawan Kalu Lal Nagar given farewell with state honors in Bundi

Bundi: शहीद जवान कालू लाल नागर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Tue, 25 Jul 2023 07:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 25 Jul 2023 07:03 PM IST
सार

एक दिन पहले पत्नी की तबीयत खराब होने पर वीडियो कॉल पर की थी बात। कहा था जल्द ही घर आऊंगा। दो माह भी नहीं हुए टीना और कालू की शादी को।

विज्ञापन
Martyr Jawan Kalu Lal Nagar given farewell with state honors in Bundi
गांव पहुंचा शहीद जवान कालूलाल नागर का पर्थिव शरीर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पश्चिमी बंगाल के पानागढ़ में तैनात राजस्थान के बूंदी जिले के कुम्हरला बालाजी निवासी आर्मी जवान कालू लाल नागर एक हादसे में शहीद हो गए। मंगलवार को फौजी जवान कालू लाल नागर का शव उनके गांव पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


राजस्थान के बूंदी जिले के कुम्हरला बालाजी निवासी आर्मी जवान कालू लाल नागर देश की सेवा के लिए पश्चिमी बंगाल के पानागढ़ में ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान ट्रक के टायर में हवा कुछ कम होने का एहसास हुआ। कालू टायर चेक करने नीचे उतरे। वो ट्रक के टायर में हवा भरने लगे इसी दौरान हादसा हो गया। टायर फटने से जवान कालू की मौत हो गई।
विज्ञापन


फौजी जवान कालू लाल 2019 में सेना में भर्ती हुए थे। डेढ़ माह पहले ही कालू लाल नागर की टीना से शादी हुई थी। हादसे के एक दिन पूर्व टीना से बस में बैठे कालू ने वीडियो कॉल के जरिए बात की थी। टीना की तबीयत खराब थी और उसने कहा मैं जल्दी आ जाऊंगा, लेकिन उनको क्या पता था कि वह देश की सेवा करते करते इस दुनिया से अलविदा कह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आज फौजी जवान कालू लाल नागर का शव अपने गांव पहुंचा, जहां पर दिवंगत कालू लाल फौजी जवान के प्रेम और देशभक्ति के जज्बे के पीछे हजारों की संख्या में गांव और आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की आंखें नम थी, जिसमें सुना सब दौड़े चले आए। पत्नी बहन मां और पिता सभी फ़ौजी जवान कालू लाल नागर के शव से लिपट कर रोने लगे। सभी सदमे में हैं, लेकिन देश की सेवा करते हुए इस दुनिया को छोड़कर चले जाने वाले मां-पिता के बेटे और पत्नी टीना के पति पर परिवारजनों को गर्व भी है। उनका बताया कि देश की सेवा करने का और फ़ौज में जाने का जज्बा उसमें शुरू से ही था।


राजकीय सम्मान के साथ शहीद दिवंगत जवान कालू लाल नागर के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुष्प चक्र अर्पित कर कालू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंतिम संस्कार के दौरान रेजीमेंट के अधिकारी सहित खेल युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना, जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। मृतक भाई को उसके छोटे भाई ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed