Rajasthan: दो बच्चों के साथ टांके में कूदकर विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
विवाहिता अपने घर में अकेली थी। जब सास लौटी तो उसे टांके की ढक्कन खुली मिली और उसमें तीनों के शव दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में चार दिन पहले एक विवाहिता ने अपने बच्चों के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार को एक और विवाहिता ने अपने दो बच्चों के साथ टांके में कूद गई। इनमें एक सात महीने का मासूम भी शामिल था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लोहावट थाना क्षेत्र के शैतान सिंह नगर निवासी आईदान सिंह के घर रविवार दोपहर बाद कोई नहीं था। उस समय उसकी पत्नी पत्नी बेबू कंवर (24) अपने दो साल के बेटे देवेंद्र सिंह और सात महीने के तेजपाल सिंह को लेकर घर के बाहर बने टांके में कूद गई। जब सास घर आई तो घर में उन्हें कोई नहीं मिला। वहीं बाहर टांके का ढक्कन खुला था, महिला ने अंदर देखा तो तीनों के शव नजर आए।
बुजुर्ग महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तीनों शवों को टांके से बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को लोहावट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
दूसरी ओर मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र के ही मतोड़ा थाना क्षेत्र में 16 जून को दुर्गा देवी अपने तीन बच्चों के साथ टांके में कूद गई थी। घटना में चारों की मौत हो गई थी।