{"_id":"646c45a62da8d09f840191b8","slug":"married-woman-raped-by-threatening-to-make-obscene-photo-video-viral-in-churu-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता से दुष्कर्म, सरदारशहर थाने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता से दुष्कर्म, सरदारशहर थाने में मुकदमा दर्ज
Tue, 23 May 2023 10:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 23 May 2023 10:18 AM IST
सार
सरदारशहर पुलिस थाने में विवाहिता ने व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का केस। अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म।
- फोटो : Social Media
विस्तार
सरदारशहर पुलिस थाने में तहसील के ग्रामीण क्षेत्र की एक विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया।
थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि तहसील के ग्रामीण क्षेत्र की एक विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया है कि मेरा एक पड़ोसी है जो बदमाश प्रवृत्ति का व्यक्ति है। एक साल पहले जब मेरे पति मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे तभी दोपहर के समय में उक्त आरोपी अवैध रूप से मेरे घर में घुस गया और पिस्तौल दिखाकर धमकाया। कहा कि शोर मचाया तो तेरे बेटे को मार दूंगा। आरोपी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल में मेरे अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। उसने मुझे धमकाते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारा वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा। मेरे डर का आरोपी फायदा उठाने लगा, जब भी मैं घर में अकेली होती तो उक्त आरोपी आता और मेरे साथ दुष्कर्म करता।
उसके बाद उक्त पड़ोसी ने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। फोन पर मुझे धमकी देता रहता कि जैसा मैं बोलता हूं वैसा करती रहो वरना तेरी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा। छह मई 2023 को मैं अपने पीहर गई हुई थी तभी आरोपी ने फोन कर मुझे कहा कि मैं तुम्हारे वीडियो और फोटो वायरल कर रहा हूं। मैंने उसको वीडियो फोटो वायरल करने से मना किया तो उसने मुझे अपने पास सूरत बुलाया। मैं 10 मई को डर के मारे सूरत चली गई। आरोपी मुझे एक कमरे में ले गया और दो दिन तक बंधक बनाकर मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा। 14 मई को मैं वापस सरदारशहर आ गई और यह बात मेरे सभी घर वालों को बताई। इतने दिन सोच विचार करने के बाद अब पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाने आए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।