फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Married woman committed suicide by hanging herself in Barmer

Barmer: "मेरा दिमाग काम नहीं करता" लिखकर विवाहिता ने की आत्महत्या, भाई ने जेठ और ससुर पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 28 May 2023 08:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 May 2023 08:18 AM IST
सार

बालोतरा शहर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामले में भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself in Barmer
बाड़मेर पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाड़मेर जिले के बालोतरा शहर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी गई। पीहर पक्ष के मोर्चरी पहुंचने के बाद अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है, जिसके बाद विवाहिता के पीहर पक्ष ने पुलिस थाना बालोतरा में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


पीहर पक्ष ने हत्या का मामला करवाया दर्ज
विवाहिता की मौत की सूचना के बाद पीहर पक्ष बालोतरा के नाहटा अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचा जहां पर मृतका के भाई मांगीलाल पुत्र चन्द्राराम मेघवाल ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसकी बहन सरस्वती की शादी छह माह पूर्व बालोतरा निवासी भरत पुत्र ताजाराम मेघवाल के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के 1-2 महीने बाद से ही उसके जेठ-पति सास-ससुर ने उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान होकर उन लोगों ने सामाजिक पंचायती करवाकर समझाईश भी की लेकिन सरस्वती के ससुराल पक्ष नहीं माना। विवाहिता के भाई ने मृतका के जेठ और ससुर पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का अंदेशा जताते हुए पुलिस को हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा "मेरा दिमाग काम नहीं करता"
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें लिखा हुआ है कि "मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। मेरे पीहर और ससुराल वालों की कोई गलती नहीं है। मैं परेशान हूं। मेरा दिमाग काम नहीं करता। मेरे को माफ करना मां-पापा राज भैया मेरे घर वालों की कोई गलती नहीं है। पुलिस पूरे मामले एवं सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस पूरे मामले को लेकर बालोतरा डीवाईएसपी नीरज शर्मा डेलू ने बताया कि शहर के सिटीलाइट हॉस्पिटल के पीछे विवाहिता के आत्महत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी रखवा कर पीहर पक्ष को सूचना दी थी। पीहर पक्ष ने विवाहिता की हत्या की रिपोर्ट दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed