फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Marriage of five minor couples in Rajasthan

Rajasthan: अजमेर में पांच नाबालिग जोड़ों की एक साथ कराई शादी, वीडियो सामने आने के बाद खुला मामला

Fri, 06 May 2022 01:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 May 2022 01:15 PM IST
सार

हैरानी की बात तो यह है कि अजमेर में एक साथ हुई पांच नाबालिग जोड़ों की शादी की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी किसी को नहीं लगी। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और फिर जांच शुरू की गई है। 

विज्ञापन
Marriage of five minor couples in Rajasthan
शादी के मंडप में बैठे नाबालिग जोड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर में बाल विवाह का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो यह है कि यहां एक साथ पांच नाबालिग जोड़ों की शादी करा दी गई और इसकी भनक किसी को नहीं लगी। शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है।

विज्ञापन


पुष्कर पुलिस ने एक नाबालिग परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिन पांच जोड़ों की शादी हुई है, उनमें से एक पुष्कर थाना इलाके में आता है। ऐसे में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अन्य जोड़ों के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।   
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शादी का वीडियो तिलोरा गांव के एक फोटोग्राफर ने बनाया है। यह शादी 3 मई को आखातीज पर पीसांगन तहसील के अमृतपुरा में हुई है। पुलिस को भी एक नाबालिग दूल्हे की बारात देव नगर गांव से आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्कर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार देवनगर गांव के एक नाबालिग बेटे का विवाह आखातीज को पीसांगन तहसील के अमृतपूरा गांव की रहने वाली एक नाबालिग से किया गया है। यह बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध है।  


हैरानी की बात तो यह है कि अजमेर में एक साथ हुई पांच नाबालिग जोड़ों की शादी की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी किसी को नहीं लगी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और जांच शुरू की। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि बाल विवाह की जानकारी मिली है। अगर, ऐसा हुआ है तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed