फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Many people died and injured collision between jeep and truck in Sirohi Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान के सिरोही में जीप और ट्रक की टक्कर; आठ लोगों की मौत, 18 अन्य घायल

Sun, 15 Sep 2024 11:54 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 11:54 PM IST
सार

पिंडवाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी हमीर सिंह ने कहा कि खचाखच भरी जीप एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें पांच पुरुष, एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई।

विज्ञापन
Many people died and injured collision between jeep and truck in Sirohi Rajasthan
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा इलाके में रविवार रात एक जीप और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि, अन्य 18 लोग घायल हो गए। इनमें 10 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सिरोही के एसपी अनिल कुमार के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसा जीप के गलत दिशा में चलने की वजह से बताया जा रहा है। घटना के समय जीप खचाखच भरी हुई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सभी लोग पाली जिले के नाडोल मंदिर में दर्शन करके जीप से अपने घर लौट रह थे। जब वह रात करीब साढ़े आठ बजे कांटल के पास पहुंचे तो ट्रक से जीप की भिड़ंत हो गई। हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टैक्सी पूरी तरह चकनाचूर हो गई थी। उसमें कई लोग फंसे हुए थे। जिन्हें शुरुआत में काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिंडवाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी हमीर सिंह ने बताया कि खचाखच भरी जीप एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें पांच पुरुष, एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हुई है। वहीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी मृतक और घायल उदयपुर जिले के गोगुंडा और झाडोल के निवासी बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed