फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara-Dungarpur: Poll Campaign Ends, Candidates Go All Out; ‘Sita’ Seeks Votes for BJP

बांसवाड़ा-डूंगरपुर: चुनाव प्रचार थमा, अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, 'सीता' ने भाजपा के लिए मांगे वोट

Tue, 08 Sep 2026 09:33 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 09:33 AM IST
सार

नगर परिषद चुनाव के प्रचार का शोर थम गया लेकिन अंतिम दिन डूंगरपुर में सियासी गर्मी चरम पर रही। भाजपा के समर्थन में ‘रामायण’ की सीता दीपिका चिखलिया ने रोड शो किया, जबकि कांग्रेस ने भी वाहन रैली निकालकर ताकत दिखाई।

विज्ञापन
Banswara-Dungarpur: Poll Campaign Ends, Candidates Go All Out; ‘Sita’ Seeks Votes for BJP
डूंगरपुर में रोड शो के दौरान दीपिका चिखलिया

विस्तार

बांसवाड़ा और डूंगरपुर नगर परिषद के लिए 9 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार का शोर सोमवार शाम 5 बजे थम गया। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब प्रत्याशी मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। वहीं डूंगरपुर में टीवी धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री और पूर्व सांसद दीपिका चिखलिया ने रोड शो किया।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार शाम 5 बजते ही 4 सितंबर से चल रहा प्रचार अभियान थम गया। इसके साथ ही उम्मीदवारों की ओर से वार्डों में निकाली जा रही दुपहिया वाहन रैलियों और गूंजते नारों का शोर भी शांत हो गया। इससे पहले उम्मीदवारों ने ढोल-ढमाकों के साथ वार्डों में मतदाताओं का समर्थन जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन


अंतिम दिन वार्डों में सुबह से शाम तक चुनावी माहौल बना रहा। भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, पूर्व मंत्री भवानी जोशी, धनसिंह रावत और प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों के साथ घर-घर संपर्क किया। वहीं कांग्रेस की ओर से विधायक एवं जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह बामनिया, संगठन महासचिव मनीष एन. त्रिवेदी, पूर्व सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी भी उम्मीदवारों के साथ मतदाताओं से संपर्क करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान के निकायों की कमाई कम, खर्च ज्यादा; नए पार्षदों के सामने विकास से पहले पैसे का संकट

इधर डूंगरपुर में रामायण धारावाहिक में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद दीपिका चिखलिया ने रोड शो किया। रोड शो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न वार्डों से होते हुए गेपसागर की पाल तक पहुंचा। रोड शो का नेतृत्व जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, पूर्व सभापति केके गुप्ता, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा और नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता भी रैली में शामिल हुईं।


इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में कांग्रेस की ओर से शहर में वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान सभापति पद के उम्मीदवार भरत नागदा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रोड शो के दौरान दीपिका चिखलिया ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित और महिला सम्मान को लेकर पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर ने स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। इसी से प्रभावित होकर वे भाजपा के समर्थन में यहां आई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में भी भाजपा ने काम किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed