{"_id":"75bdbd86-c6b0-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"man-kills-two-sons-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों बेटों को कुंए में फेंक कूद गया चलती ट्रेन के सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों बेटों को कुंए में फेंक कूद गया चलती ट्रेन के सामने
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 27 May 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में एक व्यक्ति ने भाई के मौत से दुखी होकर अपने दो बेटों को कुएं में फेंक दिया और खुद भी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पाली जिले में रहने वाले मदन पटेल ने अपने दोनों बेटे दिनेश (13) और रमेश(11) को कुएं में फेंक दिया और खुद चलती ट्रेन के आगे कूद गया।
परिवार वालों ने बताया कि व्यक्तिगत परेशानियों के चलते मदन पटेल के भाई ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी।
अपने भाई की मौत से मदन पटेल बहुत दुखी रहने लगा था, उसकी व्यथा इतनी बढ़ गई थी कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
जिस समय यह घटना घटी मनोज पटेल की पत्नि एक शादी में अपने मायके गई हुई थी।