{"_id":"633ad5e9e2bd255bab0deb82","slug":"man-climbed-on-the-roof-of-shop-with-a-broken-bottle-and-brick-attempt-to-commit-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: आत्महत्या करने की ऐसी जिद, टूटी बोतल और ईंट लेकर दुकान की छत पर चढ़ा, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: आत्महत्या करने की ऐसी जिद, टूटी बोतल और ईंट लेकर दुकान की छत पर चढ़ा, पुलिस ने बचाया
Mon, 03 Oct 2022 06:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:00 PM IST
सार
राजस्थान के बीकानेर जिले से एक गजब का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर एक व्यक्ति आत्महत्या करने की जिद पर अड़ा रहा और वह टूटी बोतल व ईंट लेकर दुकान की छत पर चढ़ गया। फिलहाल, पुलिस के हौंसले के चलते उसकी जान अब सुरक्षित है।
विज्ञापन
आत्महत्या का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले में एक व्यक्ति हाथ में शराब की टूटी हुई बोतल और ईंट लेकर दुकान की छत्त पर चढ़ गया। उसकी जिद थी कि वह आत्महत्या करेगा। छत पर चढ़कर धमकी देता रहा और अपने हाथ की नसों को काटने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
तमाशबीन लोगों में किसी एक ने पुलिस को फोन कर दिया। वहां पहुंचे कांस्टेबल ने छत्त पर चढ़ने की कोशिश की तो उस पर बोतल दे मारी। वो फिर से कोशिश कर छत्त पर जा चढ़ा। इस बार कांस्टेबल ने युवक को काबू कर लिया और मरने से बचा लिया। अब इस कांस्टेबल की जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
बताते चलें कि मामला बीकानेर जिले के दंतौर एरिया का है। जहां शराब की दुकान पर कुक का काम करने वाला दर्शन सिंह घर जाना चाहता था। उसे छुट्टी नहीं मिली। वह घर की समस्याओं से परेशान था। अचानक उसे स्वयं पर इतना गुस्सा आया कि जिंदगी खत्म करने के लिए दुकान की छत्त पर जा चढ़ा। वो शराब की दुकान के मालिक से रुपयों की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
दरअसल, छत्त तो ज्यादा ऊंची नहीं थी लेकिन उसके हाथ में शराब की टूटी हुई बोतल थी, एक ईंट भी थी, जिससे वो खुद को नुकसान पहुंचा सकता था। वो न सिर्फ खुद को नुकसान पहुंचा रहा था, बल्कि जोर-जोर से बड़बड़ा रहा था। आसपास के लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माना।
एक युवक ने दुकान की छत्त पर चढ़कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना। बाद में पुलिस को फोन किया गया। सिपाही मनराज गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर पहले नीचे से उसे समझाया। बाद में वो छत्त पर चढ़ने लगा तो हमला कर दिया। जैसे-तैसे गुर्जर ने खुद को बचाया। पर हार नहीं मानी। इस बार मनराज दूसरी साइड से ऊपर चढ़ गया। बातों में उलझाकर गुर्जर ने उसे दबोच लिया। इसके बाद दर्शन खुद को मनराज की गिरफ्त से बचा नहीं सका।
मनराज सहित कुछ ग्रामीणों ने उसे छत्त से नीचे उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। उसे शांति भंग करने के आरोप में फिलहाल हिरासत में लिया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। दर्शन सिंह हिसार का रहने वाला है और कुछ समय से यहां शराब की दुकान में कुक का काम करता है। शराब की दुकान के सेल्समेन्स के लिए खाना बनाने की जिम्मेदारी उसी पर है।