फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   man can hear everything even without ears

कान नहीं, फिर भी सब सुनता है यह शख्स!

Wed, 19 Feb 2014 02:19 PM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
man can hear everything even without ears

किसी व्यक्ति के दोनों कान नहीं हों लेकिन उसे सुनाई सब देता है, ऐसी बात पर शायद सब हैरान रह जांए।

विज्ञापन


लेकिन एक ऐसा व्यक्ति भी है जिसके चेहरे पर सामान्य लोगों की तरह कान हैं ही नहीं। न केवल कान बल्कि कान की जगह सुनने में मदद करने वाले जो छेद होते हैं उस व्यक्ति के पास वह भी नहीं हैं।

हैरान कर देने वाली बात यह है कि कान और कान के छेद न होने के बादजूद यह व्यक्ति सबकुछ सुन सकता है।

कौन है यह व्यक्ति

man can hear everything even without ears

राजस्थान में दौसा जिले के खवारावजी गांव निवासी दौलतराम जांगिड़ के जन्म से ही दोनों कान नहीं है, फिर भी वह धीमी आवाज तक सुनने में सक्षम है।

वह मोबाइल फोन पर भी आम लोगों की तरह बात करता है। दौलतराम के चेहरे पर कान की जगह छेद नहीं हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक दुनिया ऐसे मामले बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। यह मामला भी बेहद दुर्लभ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई बीमारी नहीं

man can hear everything even without ears

डॉक्टरों के मुताबिक यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक तरह की विकलांगता है। इस संबंध में डॉक्टरों का मानना है कि ऐसे मामलों में मध्य और आंतरिक कर्ण सामान्य होते हैं।

इसीलिए बाहर के कान न होने के बावजूद भी व्यक्ति आवाज सुन सकता है। दौलतराम के पिता के अनुसार 25 साल पहले जब उसका जन्म हुआ तो पूरे घर में खुशी का माहौल था, लेकिन उसके चेहरे पर कान दिखाई नहीं देने पर सभी मायूस हो गए थे।

चार साल की उम्र में उसे जयपुर में एक विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाया था। डॉक्टर ने बताया कि दौलतराम आसानी से सुनता है। बस सामान्य व्यक्ति की तरह उसके चेहरे पर कान नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed