फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Man arrested from Bharatpur for extorting Rs 27 lakh from a person belongs to hyderabad by a obscene video, arrested 

राजस्थान: हैदराबाद के व्यक्ति से 27 लाख वसूली के मामले में भरतपुर से युवक गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Fri, 10 Dec 2021 04:29 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, भरतपुर Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 04:29 AM IST
सार

आरोपी ने पीड़ित को साइबर सेल का अधिकारी बनकर भी फोन किया और कहा कि संजना उसके कारण खुदकुशी करने वाली है। आरोपी ने उससे मामले को रफा दफा करने के लिए 27.60 लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन
Man arrested from Bharatpur for extorting Rs 27 lakh from a person belongs to hyderabad by a obscene video, arrested 
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदराबाद के एक व्यक्ति से जबरन वसूली के मामले में भरतपुर जिले से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर हैदराबाद के व्यक्ति से 27.60 लाख रुपये की वसूली की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम यूसुफ मेव है। उसने संजना नाम से नकली आइडी बनाकर हैदराबाद के एक 52 साल के व्यक्ति को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी और पीड़ित ने उसे स्वीकार कर लिया था। धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाकर यूसुफ ने पीड़ित का निजी वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। 

विज्ञापन


आरोपी ने पीड़ित को साइबर सेल का अधिकारी बनकर भी फोन किया और कहा कि संजना उसके कारण खुदकुशी करने वाली है। आरोपी ने उससे मामले को रफा दफा करने के लिए 27.60 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने आरोपी को यह रकम दे दी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद आरोपी ने फिर से फोन कर के उससे 60 हजार रुपये की मांग की औऱ न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने हैदराबाद पुलिस के समक्ष जाकर शिकायत की, जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर के भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरापी को गुरुवार को हैदराबाद ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने बैंक से लोन लेकर पैसे चुकाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed