{"_id":"a2a0c64793bd26cad14ce3cf7e8655f9","slug":"mallika-sherawat-s-dirty-politics-movie-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंवरी देवी की 'डर्टी पॉलीटिक्स' पर विवाद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंवरी देवी की 'डर्टी पॉलीटिक्स' पर विवाद शुरू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 30 May 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चर्चित भंवरी देवी कांड पर बन रही है एक फिल्म जिसका नाम है 'डर्टी पॉलिटिक्स'। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत, ओमपुरी समेत कई बड़े कलाकार दिखाई देंगे।
विज्ञापन
लेकिन फिलहाल ये फिल्म विवादों में फंसती नज़र आ रही है। कारण है फिल्म का एक पोस्टर जिसमें मल्लिका के नग्न बदन पर तिरंगा लिपटा दिखाई दे रहा है।
पोस्टर में राजस्थान विधानसभा का भवन भी दिखाई दे रहा है और मल्लिका के हाथ में एक सीडी भी दिख रही है। राजस्थान के स्थानीय लोग भी पोस्टर पर आपत्ति जता रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म के निर्माता हैं केसी बोकाड़िया। फिलहाल इस पोस्टर पर विवाद के बाद निर्माता सफाई देने की मुद्रा में आ गए हैं तो वहीं राजनीतिक दल इस पर आपत्ति जता रहे हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इस पोस्टर पर विवाद और भी बढ़ सकता है। अब देखना ये होगा कि बोकाड़िया इस पोस्टर को वापस लेंगे या फिर ये विवाद फिल्म को प्रचार देगा।
भंवरी देवी प्रकरण राजस्थान का बेहद चर्चित प्रकरण है जिसके कारण कांग्रेस सरकार की काफी फजीहत हुई थी।