फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra attacked CM Ashok Gehlot

Rajasthan: नरोत्तम मिश्रा बोले- दंगा रोकने गहलोत सरकार चलाए बुलडोजर, नहीं हैं तो हम भेज देंगे

Fri, 06 May 2022 05:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 May 2022 05:29 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर राजस्थान सरकार के पास बुलडोजर नहीं, तो हम उत्तर प्रदेश और मप्र से भेज देते हैं। हमने सिर्फ दो घंटे में खरगोन में हुआ दंगा नियंत्रित कर लिया था, लेकिन राजस्थान में दंगों की सीरीज बन रही है। सरकार प्रदेश में कहीं भी दंगों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra attacked CM Ashok Gehlot
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में लगातार हो रही हिंसा को लेकर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि गहलोत सरकार राजस्थान में हिंसा की घटनाएं रोकने में नाकाम रही है। सरकार सचिन पायलट और उनकी टीम पर बुलडोजर चला रही है, उन्हें इसे बंद कर प्रदेश में हो रहे दंगों को रोकने के लिए बुलडोजर चलाने चाहिए।

विज्ञापन

 
मिश्रा ने कहा कि अगर राजस्थान सरकार के पास बुलडोजर नहीं, तो हम उत्तर प्रदेश और मप्र से भेज देते हैं। हमने  सिर्फ दो घंटे में खरगोन में हुआ दंगा नियंत्रित कर लिया था, लेकिन राजस्थान में दंगों की सीरीज बन रही है। सरकार प्रदेश में कहीं भी दंगों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने भाजपा को बताया था हिंसा का जिम्मेदार
बता दें कि अशोक गहलोत ने प्रदेश में हो रही हिंसा का जिम्मेदार भाजपा और आरएसएस बताया था। उन्होंने कहा था कि राम नवमी पर मध्यप्रदेश, गुजरात और दिल्ली सहित सात राज्यों में दंगे हुए, लेकिन राजस्थान में शांति रही। यह बात प्रदेश के भाजपा नेताओं को हजम नहीं हो रही है। उन्हें हाईकमान से निर्देश मिला है कि राजस्थान में अस्थिरता पैदा करनी है। योजना के तहत लोगों भड़काया जा रहा है। बीते गुरुवार को गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक कमेटी बनाकर हिंसा के मामले की जांच कराने की चेतावनी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed