फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lumpy Skin Disease Spread in 11 districts of Rajasthan

Rajasthan: प्रदेश के 11 जिलों में फैला जानलेवा लंपी डिजीज, तीन हजार गायों की मौत, 50 हजार पशु संक्रमित

Wed, 03 Aug 2022 04:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 03 Aug 2022 04:31 PM IST
सार

प्रदेश में तेजी से फैल रहे लंपी स्किन डिजीज को गूमड़ा बीमारी भी कहा जा रहा है। अब तक 50 हजार से ज्यादा पशु इसकी चपेट में आ चुके हैं। तीन हजार से ज्यादा की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन
Lumpy Skin Disease Spread in 11 districts of Rajasthan
शरीर पर इस तरह की गांठें हो जाती हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के 11 जिलों में लंपी स्किन डिजीज फैल चुका है। प्रदेश के पशु तेजी से इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 50 हजार से ज्यादा पशु संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। वहीं, तीन हजार से ज्यादा गाय-भैसों की इस बीमारी से मौत हो चुकी हैं। हालांकि, यह आंकड़ा पूरी तरह से सही नहीं। प्रदेश के जिलों में हो रहे सर्वे में मृतक पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि पशुपालन विभाग के अनुसार प्रदेश में 2727 रजिस्टर्ड गौशाला हैं। इसके अलावा कई अनरजिस्टर्ड डेयरियां भी प्रदेश में चल रही हैं। गांव और शहरों में रहने वाले लाखों लोग अपने घरों में गाय-भैंस भी पालते हैं।  

विज्ञापन


इधर, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा, लंपी स्किन डिजीज प्रदेश में तेजी से फैल रहा है। इसे लोग गूमड़ा बीमारी भी कह रहे। हजारों गाय इस संक्रमण की चपेट में आ गईं हैं और सैकड़ों की मौत भी हो गई है। संक्रमण से ग्रसित गायों के इलाज के लिए राजस्थान सरकार एक विशेष अभियान चलाए। उन्हें एक जगह एकत्रित करे और डॉक्टर लाकर उनका इलाज कराए। अगर, सरकार ने इसे गंभीर से नहीं मिला तो हमें मजबूर होकर बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


सरकार ने समय पर नहीं दिया ध्यान: शेखावत
इधर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक एडवायजरी जारी की है। प्रदेश सरकार को भी संक्रमित स्थानों पर मवेशियों के बचाव के लिए गोट पॉक्स टीकाकरण का प्रबंध करने को कहा गया है। केंद्र सरकार की ओर से भी किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। लंपी संक्रमण को लेकर जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर सहित अन्य जिलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने राजस्थान सरकार पर भी निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संक्रमण के त्वरित समाधान का प्रयास नहीं किया गया। इसे लेकर प्रशासन को गंभीरता से सक्रिय होना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन




जानिए, बीमारी के लक्षण
पशु चिकित्सक के अनुसार लंपी स्किन डिजीज का सबसे ज्यादा असर दुधारू पशुओं पर दिख रहा है। यह डिजीज होने पर पशुओं के शरीर पर गांठें बनने लगती हैं। उन्हें तेज बुखार आता है, साथ ही सिर और गर्दन में तेज दर्द होता है। डिजीज के चपेट में आने से पशुओं के दूध देने की क्षमता भी घट जाती है। 


यह सावधानियां बरतें 
डॉक्टरों ने अनुसार लंपी स्किन डिजीज मच्छरों और मक्खियों जैसे खून चूसने वाले कीड़ों से फैलता है। दूषित पानी और चारे के कारण पशुओं को यह संक्रमण अपनी चपेट में लेता है। अगर किसी पशु में इस बीमारी के लक्षण दिखें तो अन्य गाय-भैंसों से अलग कर दें। किसी अन्य पशु को उनका झूठा पानी या चारा न खिलाएं। साथ ही पशु रखने वाले स्थान पर साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed