{"_id":"6603f5e02b9f7b6f590b1834","slug":"ls-polls-bjp-candidate-mahima-singh-from-rajsamand-had-darshan-of-shrinathji-will-hold-meeting-in-evening-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand: BJP लोकसभा प्रत्याशी महिमा कुमारी ने श्रीनाथजी के दर्शन किए, शाम को पार्टी मुख्यालय में करेंगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand: BJP लोकसभा प्रत्याशी महिमा कुमारी ने श्रीनाथजी के दर्शन किए, शाम को पार्टी मुख्यालय में करेंगी बैठक
Wed, 27 Mar 2024 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:03 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: राजसमंद से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी महिमा कुमारी सुबह सबसे पहले प्रभु एकलिंग नाथ के दर्शन करने के बाद नाथद्वारा पहुंची। फिर श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए। इसके बाद वह अन्य जगह के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
बड़ारडा में विधायक दीप्ति किरण ने किया महिमा कुमारी का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मेवाड़ घराने की राजकुमारी महिमा कुमारी बुधवार को राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के बड़ारडा पहुंचीं। यहां राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान जेसीबी मशीनों में बैठकर भाजपा प्रत्याशी पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वागत के बाद भाजपा प्रत्याशी देव दर्शन के लिए श्री चारभुजा नाथ जी और रूप चतुर्भुज जी के लिए रवाना हो गईं। इसके बाद वह राजसमंद स्थित वल्लभ संप्रदाय के तृतीय पीठ प्रभु श्री द्वारकाधीश के दर्शन करेंगी। कुछ समय बाद भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी नाथद्वारा पहुंचीं। जहां उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। इस दौरान भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वह सुबह सबसे पहले प्रभु एकलिंग नाथ के दर्शन करने के बाद नाथद्वारा पहुंची। फिर श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए। उसके बाद मंदिर परंपरा अनुसार चिरंजीवी विशाल बावा ने उनका रजाई उपरना ओढ़ाकर और श्रीजी का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय न्यू कोट्टजे में स्थानीय नगर कार्यकरणी द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद महिमा कुमारी आगे चारभुजा नाथ, रूपनारायण और द्वारकाधीश के दर्शन करने के अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रस्थान कर गईं। वह आज शाम पांच बजे भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगी।