{"_id":"639b5b7062d9837c26425c14","slug":"lover-killed-girlfriend-in-jalore-rajasthan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रेमी ने तलवार से वार कर की किशोरी की हत्या, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रेमी ने तलवार से वार कर की किशोरी की हत्या, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, जानें मामला
Thu, 15 Dec 2022 11:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:07 PM IST
सार
जालोर जिले के आहोर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक का किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते गुरुवार को उसने प्रेमिका की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जालोर जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमी का हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी ने मनमुटाव के कारण उसे तलवार से काट किया। युवती की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई लगा दी। बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला जिले के आहोर थाना इलाके के बुड़तरा गांव का है। पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले पुरुषोत्तम वाल्मीकि का एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद से किशोरी ने उससे बात करना कम कर दिया था। प्रेमिका के बात नहीं करने से प्रेमी पुरुषोत्तम परेशान था। गुरुवार देर शाम उसने किशोरी को शौच के लिए खेत में जाते हुए देखा।
विज्ञापन
उसके पीछे वह चला गया और फिर तलवार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। खून से सनी तलवार लेकर युवक गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई लगा दी। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन