{"_id":"627fc75c0fa4a7560c3ca05d","slug":"lover-couple-commits-suicide-in-churu-missing-may-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"suicide: पानी के कुंड में मिला प्रेमी जोड़े का शव, 10 मई की रात से घर से लापता थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
suicide: पानी के कुंड में मिला प्रेमी जोड़े का शव, 10 मई की रात से घर से लापता थे
Sat, 14 May 2022 08:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 May 2022 08:44 PM IST
सार
चूरू के राजासर चौड़िया गांव में एक प्रेमी जोड़े ने कुंड में कूदकर जान दे दी। तीन दिन बाद दोनों के शव बरामद किए गए। दोनों 10 मई की रात से घर से लापता थे।
विज्ञापन
जिस कुंड में शव मिले वहां लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू की सरदारशहर तहसील के राजासर चौड़िया गांव के एक कुंड में युवक-युवती की लाश मिली। दोनों 10 मई की रात 12 बजे से घर से लापता थे। परिजनों ने भानीपुरा थाने में उनकी गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसे के चलते दोनों ने कुंड में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक भंवरी मेघवाल (19) गांव राजासर पवरान और महेश सुथार (22 ) राजासर चौड़िया गांव का है। दोनों दस मई की रात से घरे से लापता हो गए थे। अगले दिन 11 मई को परिजनों ने भानीपुरा पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह को दोनों के शव कुंड में नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने दोनों शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुंड से शव निकालने बुलानी पड़ी जेसीबी
कई दिन पानी में पड़े रहने के कारण दोनों शव बुरी तरह खराब हो गए थे। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी से कुंड का हिस्सा तोड़कर दोनों के शव बाहर निकाले गए।